मतदान से 2 दिन पहले अमित शाह ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, केजरीवाल को बताया झूठा

कहा कि पिछले 10 वर्षों में 'डबल इंजन' की भाजपा सरकार वाले राज्यों ने प्रगति की है लेकिन दिल्ली पीछे रह गई, क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) बहाने बनाती रहती है और केंद्र से लड़ती रहती है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 3 फ़रवरी 2025 (15:18 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों में 'डबल इंजन' की भाजपा सरकार (BJP Government) वाले राज्यों ने प्रगति की है लेकिन दिल्ली पीछे रह गई, क्योंकि आम आदमी पार्टी (Aap) बहाने बनाती रहती है और केंद्र से लड़ती रहती है।ALSO READ: भाजपा सांसद का आरोप, गजनवी, गौरी और अंग्रेजों की तरह Aap ने दिल्ली को बेदर्दी से लूटा
 
केजरीवाल और सिसोदिया को 'बड़े मियां और छोटे मियां' करार दिया : दक्षिणी दिल्ली के जंगपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 'बड़े मियां और छोटे मियां' करार दिया और आरोप लगाया कि इन्होंने दिल्ली को लूटा है। शाह ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सिसोदिया देश के एकमात्र शिक्षामंत्री हैं, जो शराब घोटाले में जेल गए।
 
शाह ने कहा कि पिछले 10 साल में 'डबल इंजन' की भाजपा सरकार वाले राज्यों ने तरक्की की है। दिल्ली पीछे छूट गई, वे केंद्र से लड़ते रहते हैं। वे 10 साल से बहाने बना रहे हैं और रोने वाले बच्चों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से झूठ बोला और राष्ट्रीय राजधानी को केवल कचरा, जहरीला पानी और भ्रष्टाचार दिया।ALSO READ: राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि 'बड़े मियां और छोटे मियां' ने झूठे वादे करके दिल्ली को लूटा। दोनों चुनाव हारने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो दिल्ली को विश्वस्तरीय राजधानी बना सकती है। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव में 3 दशक बाद फिर गूंज रहे ‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से लालू यादव का क्या है कनेक्शन?

बिहार में 'वोटबंदी' का बवाल : चुनाव आयोग का SIR क्या है और क्यों गरमाई है सियासत?

राहुल गांधी का सवाल, क्या भाजपा की इलेक्शन चोरी की शाखा बना EC?

Bihar: लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट से जीतकर मोदी दोबारा PM बने तो अब दिक्कत क्यों? प्रशांत ने EC से पूछा

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?