केजरीवाल का बड़ा वादा, 5 साल में खत्म कर देंगे दिल्ली में बेरोजगारी

पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अगले 5 वर्षों के भीतर राष्ट्रीय राजधानी में बेरोजगारी को खत्म करने का संकल्प जताया।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (13:01 IST)
Delhi Elections Arvind Kejriwal news : दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए दो सप्ताह से भी कम समय शेष है। पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अगले 5 वर्षों के भीतर राष्ट्रीय राजधानी में बेरोजगारी को खत्म करने का संकल्प जताया। ALSO READ: टैक्स टेररिज्म पर क्या बोले केजरीवाल, मिडिल क्लास के लिए जारी किया 7 सूत्री घोषणापत्र
 
केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में रोजगार पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता हमारे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना होगी। हमारी टीम बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने के लिए एक विस्तृत योजना का मसौदा तैयार कर रही है।’’
 
अपनी सरकार के पिछले काम पर प्रकाश डालते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में आप सरकार ने दो साल से भी कम समय में 48,000 सरकारी नौकरियां प्रदान कीं और युवाओं के लिए तीन लाख से अधिक निजी क्षेत्र की नौकरियों की सुविधा प्रदान की।
 
उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि रोजगार कैसे पैदा किया जाता है और हमारे इरादे नेक हैं। लोगों के समर्थन से हम अगले पांच साल में दिल्ली से बेरोजगारी खत्म कर देंगे।
<

दिल्ली के 2 Crore लोगों के साथ मिलकर बेरोजगारी दूर करेंगे अरविंद केजरीवाल जी

कोरोना के समय हमने कई प्रयास कर 12 लाख युवाओं के रोजगार का प्रबंध किया
पंजाब में भी हम 48,000 सरकारी नौकरी दे चुके हैं और 3 Lakh Private Jobs का प्रबंध कर दिया है

अगले 5 साल में बेरोजगारी दूर… pic.twitter.com/wacGN9yAmo

— AAP (@AamAadmiParty) January 23, 2025 >
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होना है और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे। आप दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है, लेकिन उसे भाजपा से कड़ी टक्कर मिल रही है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी बोले- 'आप-दा' वालों ने दिल्ली को 'एटीएम' में तब्दील किया

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर किया कटाक्ष, बोले- 'वैगनआर' में आए और सीधे 'शीशमहल' की पार्किंग में चले गए

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

दिल्ली चुनाव से पहले AAP में भगदड़, 7 विधायकों ने दिया इस्तीफा

मतदान से पहले AAP को बड़ा झटका, महरौली से विधायक यादव का इस्तीफा, लगाया सनसनीखेज आरोप