केजरीवाल पर हमले की आशंका, खालिस्तान समर्थकों के निशाने पर, खुफिया अलर्ट

खुफिया जानकारी में पता चला है कि खालिस्तान समर्थक अरविंद केजरीवाल की हत्या का प्रयास कर सकते हैं।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 15 जनवरी 2025 (08:52 IST)
arvind kejriwal security alert : दिल्ली विधानसभा चुनावों के बीच पुलिस ने दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा की समीक्षा की है। पुलिस ने यह कदम खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर उठाया है। 
 
केजरीवाल को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। विशिष्ट खुफिया इनपुट के मद्देनजर उनके ऊपर हमले की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल की सुरक्षा की समीक्षा की है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, खुफिया जानकारी में पता चला है कि खालिस्तान समर्थक केजरीवाल की हत्या का प्रयास कर सकते हैं। अलर्ट के अनुसार दो से तीन सदस्य, जिन्हें आखिरी बार पंजाब में देखा गया था, वह हमले का प्रयास कर सकते हैं।
 
केजरीवाल की सुरक्षा में लगभग 63 लोग तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था में पायलट, एस्कार्ट, क्लोज प्रोटेक्शन टीम, होम गार्ड, स्पाटर के अलावा सर्च-एंड-फ्रिस्किंग स्टाफ शामिल हैं। इस सेटअप में लगभग 47 लोग हैं। इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के लगभग 15 वर्दीधारी कर्मी हैं।
 
गौरतलब है कि केजरीवाल इन दिनों दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार में जुटे हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में मतदान होना है। वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे से चिराग पासवान की बिहार में वापसी

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा