Hanuman Chalisa

करारी हार के बाद सदमे में AAP, आतिशी का CM पद से इस्तीफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के एक दिन बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (11:57 IST)
Delhi Election Results : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के एक दिन बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। ALSO READ: AAP के अस्तित्व पर संकट, अरविंद केजरीवाल पर भारी पड़ा मोदी मॉडल
 
आतिशी ने आज सुबह करीब 11 बजे उपराराज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। एलजी से मुलाकात के बाद आतिशी मीडिया से बात किए बगैर ही लौट गई। वे नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनी रहेंगी।

राजनीतिक हलकों में ऐसा माना जा रहा है कि वे दिल्ली विधानसभा में आप विधायक की नेता चुनी जा सकती हैं।
43 वर्षीय आतिशी को आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का भरोसेमंद माना जाता है। पिछले साल 21 सितंबर को शराब घोटाले में नाम आने पर केजरीवाल ने उन्हें दिल्ली कुर्सी दे दी थी। वे करीब 5 माह दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रहीं। ALSO READ: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की 10 बड़ी जीत, जानिए कौन जीता, किसको मिली हार
 
दिल्ली चुनाव में 48 सीटें जीतकर भाजपा ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। पार्टी मात्र 22 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी। केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, राखी बिड़ला समेत कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा।  
 
हालांकि सत्ता विरोधी लहर के बाद भी आतिशी किसी तरह अपनी सीट बचाने में सफल रही। कालकाजी सीट पर उन्होंने दिग्गज भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी को 3 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बना दिया 'बड़ा आदमी', गृृहमंत्री बनाने का समझे गेमप्लान!

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास