आतिशी का दावा, रमेश बिधूड़ी होंगे दिल्ली में भाजपा के सीएम उम्मीदवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 10 जनवरी 2025 (16:20 IST)
Delhi election 2025 : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को भरोसेमंद सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने नेता रमेश बिधूड़ी को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने का फैसला किया है।
 
आतिशी ने कहा कि यह बिधूड़ी को उनकी पार्टी का सबसे अधिक गाली-गलौज करने वाला नेता होने का इनाम है। आतिशी दिल्ली की कालकाजी सीट से फिर निर्वाचित होने के लिए विधानसभा चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के बिधूड़ी एवं कांग्रेस की अलका लांबा से है।
 
आतिशी ने प्रेसवार्ता में दावा किया भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि गाली-गलौज पार्टी ने फैसला किया है कि पार्टी के सबसे अधिक गाली-गलौज करने वाले नेता रमेश बिधूड़ी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।
 
आप के सुप्रीमो समेत आप नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें निरंतर निशाना बनाए जाने को लेकर भाजपा को गाली-गलौज पार्टी की संज्ञा दी है।
 
बिधड़ी के आतिशी पर बयान पर क्यों मचा बवाल : रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के उपनाम को लेकर टिप्पणी करके एक और विवाद खड़ा कर दिया। रोहिणी में भाजपा की ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी ने अपना उपनाम ‘मार्लेना’ से बदलकर ‘सिंह’ कर लिया है। कालकाजी सीट से मौजूदा विधायक आतिशी ने कुछ समय पहले अपना उपनाम हटा दिया था।
 
बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि वे मार्लेना (आतिशी द्वारा पहले इस्तेमाल किया जाने वाला उपनाम) से सिंह बन गईं, उन्होंने नाम बदल लिया। केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि भ्रष्ट कांग्रेस के साथ नहीं जाउंगा, (और अब) मार्लेना ने पिता बदल लिया। पहले वह मार्लेना थीं, अब वह सिंह बन गई हैं। यह उनका चरित्र है। बिधूड़ी की बात सुनकर आतिशी रो पड़ीं। 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

बिहार की राजनीति में कैसा है चिराग पासवान का भविष्य

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मैच फिक्सिंग, राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा- हारने पर बदनाम करना बेतुका काम

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे से चिराग पासवान की बिहार में वापसी