Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Delhi Election : भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की चौथी सूची, सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय को उतारा मैदान में

Advertiesment
हमें फॉलो करें BJP released fourth list of candidates for Delhi elections

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 16 जनवरी 2025 (16:56 IST)
BJP candidate fourth list : भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को 9 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। पार्टी ने ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय को मैदान में उतारा है। शिखा राय पेशे से वकील हैं और वे 2020 में ग्रेटर कैलाश से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकीं हैं। उन्हें भारद्वाज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस प्रकार भाजपा अब तक 68 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। दिल्ली में मतदान 5 फरवरी को है जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी।
 
इससे पहले भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 29-29 प्रत्याशियों की पहली और दूसरी सूची जारी की थी। इसके बाद एक उम्मीदवार की तीसरी सूची जारी की थी। इस प्रकार भाजपा अब तक 68 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। माना जा रहा है कि भाजपा शेष बची 2 सीटों में 1 सीट सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) को दे सकती है जबकि दूसरी सीट अपने किसी अन्य सहयोगी को दे सकती है।
शिखा राय पेशे से वकील हैं और वे 2020 में ग्रेटर कैलाश से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकीं हैं। उन्हें भारद्वाज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वे भाजपा की दिल्ली इकाई में सचिव, महासचिव और उपाध्यक्ष के पद के अलावा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं।
भाजपा ने बवाना से रवीन्द्र कुमार, वजीरपुर से पूनम शर्मा, दिल्ली कैंट से भुवन तंवर, संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी, त्रिलोकपुरी से रविकांत उज्जैन, शाहदरा से संजय गोयल और बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ को टिकट दिया है। दिल्ली में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है। मतदान 5 फरवरी को है जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi