BJP ने AAP को बताया अलगाववाद, आतंकवाद और अफवाह की पार्टी, जमकर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप में 'ए' को अराजकता, अलगाववाद, आतंकवाद, अफवाह और अपराधियों के लिए भी जाना जाता है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 20 जनवरी 2025 (17:06 IST)
BJP targets AAP: आम आदमी पार्टी को अलगाववाद, आतंकवाद और अफवाह की पार्टी करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को उस पर अलगाववादियों के समर्थन का आरोप लगाया और साथ ही दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी मामले में भी कई सवाल उठाए। इन आरोपों पर आप की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 
कांग्रेस और आप एक समान : पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस और आप बाहर से अलग दिखते हैं लेकिन अंदर से एक समान हैं। उन्होंने कहा कि आप, कांग्रेस के भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई थी। लेकिन अब आप में ए को अराजकता, अलगाववाद, आतंकवाद, अफवाह और अपराधियों के लिए भी जाना जाता है।ALSO READ: नड्डा ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र, महिलाओं पर फोकस, जानिए इसकी 10 खास बातें
 
उन्होंने कहा कि अफजल गुरु की फांसी और सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दों पर आप और कांग्रेस के नेताओं को सुर में सुर मिलाते देखा गया था। ठाकुर ने कहा कि जब पूरा देश संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने का इंतजार कर रहा था, कुछ लोग उसके लिए राष्ट्रपति से माफी की मांग कर रहे थे। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।
 
उन्होंने सवाल किया कि किसका एनजीओ अफजल गुरु की मौत की सजा को बदलने के लिए आगे आया था? किसके रिश्तेदार, माता-पिता इसका हिस्सा थे? क्या आतिशी (दिल्ली की मुख्यमंत्री) और केजरीवाल (अरविंद) कुछ कहेंगे या चुप रहेंगे?ALSO READ: Delhi Elections : भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी और अमित शाह समेत 40 नाम
 
ठाकुर ने यह सवाल भी किया कि पंजाब चुनावों के दौरान कौन सा नेता आतंकवादियों से सहानुभूति रखने वालों के घरों में रुका था? उन्होंने दावा किया कि कुछ राजनीतिक दल हैं जिन्होंने अलगाववादियों और आतंकवादियों का समर्थन किया और उनसे चंदा भी लिया।
 
ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग हैं, जो बम विस्फोटों की अफवाह फैलाते हैं और दिल्ली में स्कूली बच्चों के माता-पिता को परेशानी में डालते हैं। उन्होंने एक बार फिर आतिशी और केजरीवाल से सवाल किया कि बम विस्फोट की अफवाह फैलाने वालों से कौन जुड़ा हुआ है। आतिशी जी, केजरीवालजी क्या आप जवाब देंगे? पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और आप अराजकता और सनसनी पैदा करने के पुराने खिलाड़ी हैं।
 
दिल्ली पुलिस ने हाल ही में दावा किया था कि 12वीं कक्षा के एक छात्र ने शहर के 400 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी और उसके माता-पिता का संबंध एक ऐसे गैरसरकारी संगठन से है, जो एक राजनीतिक दल का समर्थन करता रहा है। पुलिस ने हालांकि राजनीतिक पार्टी के नाम का खुलासा नहीं किया है।ALSO READ: Delhi Election : भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की चौथी सूची, सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय को उतारा मैदान में
 
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संबोधित करते हुए कहा कि हर कोई एनजीओ का कनेक्शन जानता है। उन्होंने कहा कि आप का स्लीपर सेल 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में सामाजिक सौहार्द और शांति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी पूछा कि फर्जी कॉल केवल निजी स्कूलों में ही क्यों आए थे और किशोर आरोपी को स्कूलों का डेटा देने के पीछे कौन है।(भाषा)
 
Edited by: Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में नई मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्‍यों उलझ रही गुत्‍थी?

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, supreme court panel ने सौंपी रिपोर्ट, महाभियोग की सिफारिश

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

Tej Pratap Yadav का X पर पोस्ट- शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा, किसकी ओर इशारा

सभी देखें

नवीनतम

बिहार की राजनीति में कैसा है चिराग पासवान का भविष्य

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मैच फिक्सिंग, राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा- हारने पर बदनाम करना बेतुका काम

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे से चिराग पासवान की बिहार में वापसी