Delhi Elections: भाजपा ने शीशमहल पर एक गीत और पोस्टर जारी कर केजरीवाल पर साधा निशाना

'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपना चरित्र व व्यवहार बदल दिया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 11 जनवरी 2025 (14:33 IST)
Delhi Assembly Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधते हुए शनिवार को 'शीशमहल' (Sheeshmahal)  पर एक गीत व पोस्टर जारी किया। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) के संवाददाता सम्मेलन के दौरान 'शीशमहल आपदा फैलाने वालों का अड्डा' गीत और 'आपदा-ए-आजम' शीर्षक वाला पोस्टर जारी किया गया।ALSO READ: दिल्ली को किसने दिया था जाट आरक्षण, देवेंद्र यादव के निशाने पर मोदी और केजरीवाल
 
केजरीवाल ने अपना चरित्र व व्यवहार बदल दिया :  सचदेवा ने कहा कि जो व्यक्ति बदलाव और दिल्ली की सूरत बदलने का वादा करके सत्ता में आया, उसने अपना चरित्र व व्यवहार बदल दिया। दिल्ली के लोग विकास की उम्मीद कर रहे हैं जबकि केजरीवाल सवाल पूछने पर उन्हें गाली दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गीत केजरीवाल के 'भ्रष्टाचार' और करदाताओं के पैसे से तैयार 'शीशमहल' की कहानी बयां करता है।ALSO READ: दिल्ली चुनाव में फिर गरमाया पूर्वांचलियों का मुद्दा, केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का पोस्टर वार
 
'आप' को दिल्ली के लिए 'आपदा' करार दिया :  दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए केजरीवाल के आवास रहे 6, फ्लैग स्टाफ रोड बंगले को भाजपा 'शीशमहल' कहती है। आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास और विमान से जुड़े खर्च का हवाला देते हुए भाजपा पर पलटवार किया है। विधानसभा चुनाव से पहले मोदी ने हाल ही में रोहिणी में 'परिवर्तन रैली' में 'शीशमहल' को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा था और 'आप' को दिल्ली के लिए 'आपदा' करार दिया था।ALSO READ: History of Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव का इतिहास, 37 साल तक नहीं हुए थे चुनाव
 
भाजपा को सत्ता में लाने का आह्वान किया  :  उन्होंने 'आप' को हटाकर भाजपा को सत्ता में लाने का आह्वान किया था। 'आपदा-ए-आजम' में शाही मुगल पोशाक में केजरीवाल की फोटोशॉप की गई तस्वीर है। सचदेवा ने आरोप लगाया कि लोग मुगलों के शासन के दौरान उनके महलों को देखने जाते थे। दिल्ली के आपदा-ए-आजम (केजरीवाल) द्वारा बनाया गया शीशमहल शहर पर एक धब्बा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन