Congress का वादा, सत्ता में आने पर पूर्वांचल के लोगों के लिए बनाएंगे अलग मंत्रालय

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 24 जनवरी 2025 (16:35 IST)
Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में उसकी सरकार बनने पर पूर्वांचल के लोगों के लिए अलग मंत्रालय (separate ministry) बनाने के साथ ही बजट का प्रावधान किया जाएगा ताकि स्वास्थ्य, शिक्षा समेत उनकी तमाम समस्याओं का समाधान हो सके।
 
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत, पार्टी नेता कन्हैया कुमार और प्रणव झा ने पूर्वांचली लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा और अलग मंत्रालय का वादा किया।ALSO READ: कांग्रेस में गुटबाजी पर जीतू पटवारी का छलका दर्द, कैंसर से की तुलना
 
ये सभी नेता मूल रूप से पूर्वांचली हैं। उन्होंने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह आरोप भी लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आप ने पूर्वांचलियों की अनदेखी की है। कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले ही वादा किया था कि दिल्ली में उसकी सरकार बनने पर छठ का पर्व महाकुंभ की तर्ज पर मनाया जाएगा।
 
अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि एक तरफ अरविंद केजरीवाल जी पूर्वांचल के लोगों को ये कहकर अपमानित करते हैं के वे 500 रुपए का टिकट कटाकर आते हैं और 5 लाख का इलाज करा के चले जाते हैं। दूसरी तरफ जेपी नड्डाजी हमारी तुलना बांग्लादेशी घुसपैठियों से करते हैं।ALSO READ: कांग्रेस की चौथी गारंटी, 500 रुपए में LPG सिलेंडर, मुफ्त राशन और बिजली का वादा
 
पूर्वांचल के लोगों के लिए अलग मंत्रालय बनाएंगे : उन्होंने कहा कि हमारा वादा है कि हम पूर्वांचल के लोगों के लिए अलग मंत्रालय बनाएंगे। उनके लिए अलग बजट बनाया जाएगा ताकि स्वास्थ्य, शिक्षा समेत तमाम समस्याओं से निजात मिल सके। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों ने देश के कोने-कोने में जाकर, उन जगहों के सृजन का काम किया है, लेकिन ये शर्मनाक है कि उन्हें उनका हक देने के समय बेईमानी की जाती है।
 
पूर्वांचल के लोगों ने दिल्ली और देश का मान-सम्मान बढ़ाया : श्रीनेत ने कहा कि इसलिए कांग्रेस ने पूर्वांचल के लिए अलग मंत्रालय बनाने की घोषणा की है। ये एक प्रतिबद्धता है कि हम उनके मुद्दों को लेकर सजग हैं। पूर्वांचल के लोगों ने दिल्ली और देश का मान-सम्मान बढ़ाया है, उनके लिए अलग मंत्रालय बनना जरूरी है। आप एवं भाजपा ने 30-35 लाख लोगों को नजरअंदाज कर सिर्फ वोट बैंक बनाने का जो पाप किया है, उसका अंत करना होगा।ALSO READ: अमित शाह बोले- मोदी ने सूखे से जूझ रहे उत्तर गुजरात में पहुंचाया पानी, कांग्रेस ने लगाए थे अड़ंगे
 
कन्हैया कुमार ने कहा कि इतिहास उठाकर देख लीजिए, दिल्ली हमेशा से सबकी रही है, लेकिन अक्सर चुनाव के समय पूर्वांचलियों को गाली की तरह इस्तेमाल किया जाता है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पूर्वांचल के लोगों के साथ ही हर वर्ग का विकास करना है इसलिए जब आप कांग्रेस की गारंटियों को देखेंगे- जिन्हें 'कांग्रेस का कूपन' नाम दिया गया है इसमें सभी की बात हो रही है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 8 फरवरी को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन