Delhi Elections : BJP का मत प्रतिशत 13 अंक बढ़ा, AAP का 10 अंक घटा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (19:30 IST)
Delhi Assembly Election Result : दिल्ली में पिछले 10 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मत प्रतिशत लगभग 13 अंक बढ़ा है जबकि इसी अवधि के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) का मत प्रतिशत लगभग 10 अंक कम हुआ है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के मतों में मात्र 2 प्रतिशत का अंतर रहा। भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में 70 में से 48 सीट जीतकर सत्ता हासिल कर ली है तथा AAP को 22 सीट पर जीत मिली। दिल्ली में कांग्रेस लगातार तीसरी बार एक भी सीट नहीं जीत सकी। ‘आप’ को 43.57 प्रतिशत मत मिले, जो 2020 के चुनाव में 53.57 प्रतिशत से कम है।
 
भाजपा ने 26 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की है। दिल्ली में कांग्रेस लगातार तीसरी बार एक भी सीट नहीं जीत सकी। ‘आप’ को 43.57 प्रतिशत मत मिले, जो 2020 के चुनाव में 53.57 प्रतिशत से कम है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में उसे 54.5 प्रतिशत मत मिले थे।
ALSO READ: Delhi Election Results : दिल्ली में करारी हार पर AAP का मंथन, कौन बनेगा विपक्ष का नेता, जीते विधायकों से मिले केजरीवाल, क्या बोलीं आतिशी
ऐसा शायद पहली बार है कि कोई पार्टी 40 प्रतिशत मत प्राप्त करने के बाद भी चुनाव हार गई। वर्ष 2020 और 2015 में ‘आप’ ने क्रमशः 67 और 62 सीट हासिल करके भारी जनादेश हासिल किया था। भाजपा ने 45.56 प्रतिशत मत हासिल किए और 48 सीट जीतीं।
 
भाजपा का मत प्रतिशत 2020 के चुनाव में मिले 38.51 प्रतिशत और 2015 के चुनाव में हासिल 32.3 प्रतिशत के मुकाबले बढ़ा है। वर्ष 1998 से 2013 तक 15 साल तक दिल्ली में सत्ता में रही कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली और उसे 6.34 प्रतिशत मत मिले।
ALSO READ: खारिज हुआ दिल्ली मॉडल, अब क्या करेगी AAP
देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए एकमात्र राहत की बात यह रही कि पिछली बार की तुलना में इस बार उसके मत प्रतिशत में 2.1 प्रतिशत का सुधार हुआ। कांग्रेस को 2020 के विधानसभा चुनाव में 4.3 प्रतिशत मत मिले थे। कांग्रेस को इस बार मिले 6.34 फीसदी वोट के चलते ‘आप’ को सभी विधानसभा क्षेत्रों में नुकसान उठाना पड़ा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

खारिज हुआ दिल्ली मॉडल, अब क्या करेगी AAP

Delhi Election Results : दिल्ली में करारी हार पर AAP का मंथन, कौन बनेगा विपक्ष का नेता, जीते विधायकों से मिले केजरीवाल, क्या बोलीं आतिशी

दिल्ली में भाजपा सरकार, बढ़ेगी केजरीवाल की मुश्किल, पहली कैबिनेट बैठक में होगा यह बड़ा फैसला

प्रवेश वर्मा ने बताया, क्या है दिल्ली में भाजपा की प्राथमिकता?

करारी हार के बाद सदमें में AAP, आतिशी का CM पद से इस्तीफा