Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली चुनाव में AAP को किस-किस का साथ, कांग्रेस क्यों पड़ी अलग-थलग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 8 जनवरी 2025 (20:59 IST)
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टियां प्रचार में जुट गई हैं। तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है। इससे पहले उसे समाजवादी पार्टी का का साथ मिला है। दिल्ली चुनाव में इंडिया गठबंधन में बिखराव हो गया है। कांग्रेस चुनाव मेंअलग-थलग दिखाई दे रही है। 
केजरीवाल ने दिया धन्यवाद : समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस जैसे इंडिया गठबंधन के दलों ने दिल्ली चुनाव में कांग्रेस नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। बुधवार को अरविंद केजरीवाल को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी साथ मिल गया। केजरीवाल ने 'एक्स' पर पोस्ट करके लिखा, टीएमसी ने दिल्ली चुनाव में आप को समर्थन देने की घोषणा की है। पिछले तीन चुनाव के नतीजे भी केजरीवाल के पक्ष में गए हैं। यही कारण हो सकता है कि अखिलेश यादव और अन्य इंडिया गठबंधन के दलों ने विशेष तौर पर दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का ऐलान किया।  
ALSO READ: Delhi Assembly Election 2025 : रमेश विधूड़ी के गाल वाले बयान पर आया प्रियंका गांधी का रिएक्शन, जानिए क्या कहा
केजरीवाल ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से ममता दीदी का आभारी हूं। धन्यवाद दीदी। आपने हमेशा हमारे अच्छे-बुरे समय में हमारा साथ दिया है और आशीर्वाद दिया है। इसके अलावा, हाल ही में अखिलेश यादव ने भी केजरीवाल को अपना समर्थन दिया था, जिसके बाद सीएम ने कहा था कि बहुत-बहुत धन्यवाद अखिलेश जी। आप हमेशा हमारा समर्थन करते हैं और हमारे साथ खड़े रहते हैं। मैं और दिल्ली के लोग इसके लिए आभारी हैं।
 
कांग्रेस क्यों पड़ी अलग-थलग : इंडिया गठबंधन के नेतृत्व का दावा करने वाली कांग्रेस दिल्ली चुनाव में अलग-थलग दिखाई दे रही है। भले ही दिल्ली चुनाव में 'आप' और कांग्रेस अलग-अलग लड़ रही हों, लेकिन इंडिया गठबंधन के बाकी घटक दल भी पूरी नजर चुनाव पर बनाए हुए हैं। 
 
पिछले वर्ष हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने खुले तौर पर कांग्रेस को अपना समर्थन देने का ऐलान किया था। हरियाणा और दिल्ली चुनाव में अखिलेश की रणनीति में काफी बदलाव हुआ है। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद इंडिया के घटक दलों का कांग्रेस के प्रति नजरिया भी बदल गया है। हालांकि कांग्रेस ने कहा कि वह पूरी मजबूती से चुनावी मैदान में है। 
ALSO READ: बीजेपी ने बताया शीश महल को केजरीवाल की विलासिता का स्मारक, जमकर साधा निशाना
हराने की साजिश का आरोप : 'शीशमहल' सहित तमाम मुद्दे उठाकर कांग्रेस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी का दावा है कि दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा एक साथ मिलकर पर्दे के पीछे से उन्हें हराने में लगी हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी के चुनाव में किसी भी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं हुआ है, जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में ‘आप’ और कांग्रेस के बीच गठबंधन था।  Edited by : Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मैच फिक्सिंग, राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा- हारने पर बदनाम करना बेतुका काम

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे से चिराग पासवान की बिहार में वापसी

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक