तो AAP की 5-7 सीटें ज्यादा आतीं, BJP के पूर्व CM का दावा, यमुना नदी से जुड़ा विवाद कैसे पड़ा भारी

Webdunia
रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (22:12 IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना नदी से जुड़े मुद्दों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, मतदाताओं की भावना को नया आकार दिया और आम आदमी पार्टी (AAP) को हराकर सत्ता में वापसी करने में भाजपा की मदद की। इस बदलाव का एक मुख्य कारण हरियाणवी मूल के मतदाताओं की प्रतिक्रिया है, जिन्होंने यमुना के प्रदूषण पर ‘आप’ के बयान को अपने गृह राज्य पर हमला माना।
ALSO READ: Manipur के CM बीरेन सिंह के इस्‍तीफे पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, कहा- देर से उठाया कदम, लोगों को मोदी के दौरे का इंतजार
भाजपा ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए हुए चुनाव में, शनिवार को 48 सीट पर जीत दर्ज की। पार्टी ने हरियाणवी मूल के 14 उम्मीदवार उतारे थे और उनमें से 12 विजयी हुए। वहीं, ‘आप’ के 10 ऐसे उम्मीदवार थे, लेकिन केवल चार ही जीत पाए। 10 प्रतिशत से अधिक जाट मतदाताओं वाले 13 निर्वाचन क्षेत्रों में, भाजपा ने 11 सीटें हासिल कीं, जो 2020 से एक बड़ा उलटफेर है। भाजपा ने हरियाणा की सीमा से लगी 11 में से नौ सीटों पर जीत हासिल की।
 
दिल्ली में 52 किलोमीटर की दूरी तय करने और 15 निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरने वाली यमुना लंबे समय से पर्यावरणीय उपेक्षा का प्रतीक रही है। केजरीवाल ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि वह यमुना को साफ करेंगे। हर साल, जब नदी में झाग की मोटी परत जम जाती है, खासकर छठ पर्व पर जब लोग घाटों पर पूजा करते थे, तो आप सरकार को अपने अधूरे वादे की याद आती थी।
खट्टर ने किया बड़ा दावा : केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जब वे (केजरीवाल) यमुना को साफ करने में विफल रहे, तो उन्होंने कहा कि हरियाणा में इसका पानी जहरीला किया जा रहा है। यह बयान उन्हें बहुत महंगा पड़ा है। अगर उन्होंने ऐसा बयान नहीं दिया होता, तो उनकी पार्टी 5-7 सीटें अधिक जीतती।’’
 
खट्टर ने रविवार को कहा कि दिल्ली के 40 प्रतिशत से अधिक निवासी हरियाणा से हैं। (केजरीवाल के) इस बयान ने हरियाणा और दिल्ली के लोगों का अपमान किया है।’’ वर्ष 2020 में ‘आप’ ने यमुना से लगे इलाकों में अपना दबदबा बनाया था और 15 में से 13 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार भाजपा ने उनमें से नौ सीटें जीत लीं। ‘आप’ की कुल सीटें 62 से घटकर 22 रह गईं।
ALSO READ: Delhi Election Results : दिल्ली में करारी हार पर AAP का मंथन, कौन बनेगा विपक्ष का नेता, जीते विधायकों से मिले केजरीवाल, क्या बोलीं आतिशी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद शनिवार को कहा था कि मैंने चुनाव प्रचार के दौरान संकल्प लिया था कि हम यमुनाजी को दिल्ली की पहचान बनाएंगे...चाहे कितना भी समय लगे, चाहे जितनी भी ऊर्जा लगे, लेकिन अगर संकल्प मजबूत है, तो यमुनाजी का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा। भाषा Edited by : Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

बदला तेज प्रताप यादव की टोपी का रंग, बताया कहां से लड़ेंगे चुनाव

बिहार सरकार को समर्थन देने का दुख, नीतीश से क्यों नाराज हैं चिराग पासवान