Delhi election 2025 : दिल्ली चुनाव के लिए BJP के संकल्प पत्र का पार्ट-3, शाह बोले केजरीवाल ने स्कूलों, मंदिरों, गुरुद्वारों को भी ठेके पर दिया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 25 जनवरी 2025 (16:11 IST)
Third part of BJPs manifesto announced by Amit Shah : गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया। चुनाव घोषणा-पत्र का तीसरा हिस्सा जारी करते हुए गृह मंत्री ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। शाह ने कथित घोटालों का हवाला देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का स्तर कभी इतना ऊंचा नहीं रहा, जितना केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार में है। शाह ने केजरीवाल पर यमुना की सफाई, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।
ALSO READ: अखिलेश बोले, भाजपा सिर्फ एक ट्रिलियन झूठ का रिकॉर्ड बना सकती है
शाह ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में खोखले वादे नहीं, दिल्ली में किए जाने वाले कामों की सूची है। AAP सरकार पर घोटाले करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों और मंदिरों, गुरुद्वारों को भी नहीं बख्शा। सबके ठेके दे दिए, हजारों करोड़ का घोटाला किया। इससे पहले 7 जनवरी को भाजपा ने संकल्प पत्र का पहला हिस्सा जारी किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को 'विकसित दिल्ली की नींव' बताया था। इसके बाद 21 जनवरी को संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने किया था। 
 
भाजपा के संकल्प-पत्र में क्या है खास
 
श्रमिकों को 10 हजार की वित्तीय सहायता। पंजीकृत श्रमिकों को लोन देंगे। मजदूरों के 5 लाख का दुर्घटना बीमा। 
3 साल में यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाएंगे। यमुना रिवर फ्रंट का विकास करेंगे। 
दिल्ली को ई-बस सिटी बनाएंगे। 
सील दुकानों को दोबारा खोलेंगे। दुकानों के लिए न्यायिक प्राधिकरण बनाएंगे।
पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को मालिकाना हक मिलेगा।  
दिल्ली के लिए 20 लाख स्वरोजगार पैदा करेंगे। 50 हजार युवाओं को नौकरी देंगे। Edited by : Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

बदला तेज प्रताप यादव की टोपी का रंग, बताया कहां से लड़ेंगे चुनाव

बिहार सरकार को समर्थन देने का दुख, नीतीश से क्यों नाराज हैं चिराग पासवान