चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, जानिए क्या है मामला

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। यह मामला शाहबाद पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। इसमें केजरीवाल पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने हरियाणा पर यमुना नदी के पानी में जहर म

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025 (22:54 IST)
FIR lodged against Arvind Kejriwal over Yamuna water remarks : दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। यह मामला शाहबाद पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। इसमें केजरीवाल पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने हरियाणा पर यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था।
ALSO READ: PM Modi Speech : जकूजी, स्टाइलिश बाथरूम और शीशमहल, लोकसभा में 1 घंटे 36 मिनट का PM मोदी का भाषण, जानिए प्रमुख बिंदु
मीडिया खबरों के मुताबिक एफआईआर एडवोकेट जगमोहन मनचंदा की शिकायत पर दर्ज की गई। उन्होंने केजरीवाल के बयान को राजनीतिक बताते हुए अदालत में शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर केजरीवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), 299 के तहत केस दर्ज किया गया है।

क्या कहा शिकायतकर्ता ने : शिकायतकर्ता ने केजरीवाल पर हरियाणा सरकार और भाजपा सहित हरियाणा राज्य के खिलाफ भड़काऊ बयान देने और अनर्गल आरोप लगाने का आरोप लगाया है। मनचंदा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि केजरीवाल ने आप के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इस तरह के भड़काऊ, झूठे और भ्रामक बयान दिए हैं, जिसका उद्देश्य "दिल्ली और हरियाणा में उत्पात और दंगे कराने की एक छिपी हुई मंशा और हताशा है, जिससे कुछ वोट उनकी ओर झुक जाएं।" शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने जानबूझकर यह झूठा बयान दिया है।
ALSO READ: आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में BJP नेता की याचिका पर नोटिस जारी
यह मामला शिकायतकर्ता द्वारा शाहाबाद के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दर्ज किया गया। आप ने इससे पहले हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा पर जानबूझकर औद्योगिक कचरे को यमुना में डालने का आरोप लगाया था, जबकि केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि वह नदी में "जहर मिलाकर" लोगों को मारने की कोशिश कर रही है। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

बदला तेज प्रताप यादव की टोपी का रंग, बताया कहां से लड़ेंगे चुनाव

बिहार सरकार को समर्थन देने का दुख, नीतीश से क्यों नाराज हैं चिराग पासवान