Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एग्जिट पोल ने दिल्ली में बनाई भाजपा सरकार, CM पद पर इन 5 दिग्गजों की नजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें delhi cm

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (16:45 IST)
Delhi election Results : दिल्ली में 14 में से 11 एग्जिट पोल विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का भी मानना है कि राष्‍ट्रीय राजधानी में अबकी बार पार्टी की ही सरकार बनेगी। ऐसे में कई दिग्गजों की नजर मुख्यमंत्री पद पर टिक गई है। ALSO READ: क्या दिल्ली चुनाव में हार सकते हैं केजरीवाल, मनीष सिसोदिया की सीट पर भाजपा मजबूत?
 
कहा जा रहा है कि पार्टी सांसद और दिग्गज भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी की नजरें दिल्ली के मुख्‍यमंत्री पद पर टिकी हुई है। पूर्व मुख्‍यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा भी मुख्‍यमंत्री पद के बड़े दावेदार है। प्रवेश ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी थी। अगर वे चुनाव जीत जाते हैं तो पार्टी के लिए सीएम पद पर उनकी दावेदारी नकारना आसान नहीं होगा।  
 
सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज भी मुख्‍यमंत्री पद की दावेदार है। पहली बार सांसद बनीं बांसुरी महिला मुख्‍यमंत्री के रुप में अपना दावा मजबूती से रख रही है। अगर पार्टी दिल्ली की कमान किसी महिला मुख्‍यमंत्री को सौंपना चाहती है तो मिनाक्षी लेखी के साथ ही स्मृति ईरानी का दावा भी मजबूत है। स्मृति को लोकसभा चुनाव में अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था। ALSO READ: एग्जिट पोल पर क्यों उठ रहे हैं सवाल, कितना सही था दिल्ली में पिछले 3 चुनावों में इनका अनुमान?
 
आप ने किया 50 सीटें जीतने का दावा : इधर आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी 50 से अधिक सीट के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतेगी। राय ने यह अनुमान एक बैठक के आधार पर जताया जिसमें पार्टी के उम्मीदवारों ने अपनी जमीनी रिपोर्ट पेश की। राय ने यह भी दावा किया कि विपक्ष ‘एग्जिट पोल’ का इस्तेमाल करके गलत धारणा बनाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, यह आसन्न हार को लेकर उनकी हताशा का ही प्रतिबिंब है।
 
एक्शन में ACB : दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने शुक्रवार को आप नेताओं के उन आरोपों की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) से जांच कराने के आदेश दिए जिसमें भाजपा पर उसके उम्मीदवारों को प्रलोभन देकर अपने पाले में करने का आरोप लगाया गया था। इस बीच, एसीबी की टीम अपनी जांच के सिलसिले में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। 
 
उल्लेखनीय है कि बुधवार को राजधानी के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। नतीजे शनिवार को घोषित किए जाएंगे।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi