क्या आतिशी की सीट पर उम्मीदवार बदलेगी भाजपा, विवादित बयान ने बढ़ाई रमेश बिधूड़ी की मुश्किल?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 8 जनवरी 2025 (09:56 IST)
Delhi election 2025 : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर विवादित बयान देना वरिष्‍ठ भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी को भारी पड़ सकता है। राजनीतिक हल्कों में माना जा रहा है कि पार्टी कालका जी सीट पर रमेश बिधूड़ी के स्थान पर किसी अन्य उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतार सकती है। ALSO READ: BJP ने छीना मेरा आवास, आतिशी के आरोप से गमाई दिल्ली की सियासत
 
दिल्ली की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में से एक कालका जी में भाजपा ने 2 बार दक्षिण दिल्ली में पार्टी सांसद रहे रमेश बिधूड़ी को चुनाव मैदान में उताया। उन्होंने पहले कालका जी में सभी सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा चिकना बनाने की बात कही और फिर आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपना बाप ही बदल लिया।
 
रोहिणी में भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी ने अपना उपनाम मार्लेना से बदलकर सिंह कर लिया है। बिधूड़ी की बात सुन आतिशी रो पड़ीं। 
 
दोनों ही बयान बिधूड़ी पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस और आप दोनों ही दल बिधूड़ी के बहाने भाजपा को महिला विरोधी बता रहे हैं। कालकाजी सीट पर आप ने आतिशी को चुनाव मैदान में उतारा है तो कांग्रेस की ओर से अलका लांबा चुनाव मैदान में है। ऐसे में बिधूड़ी का बयान यहां मुद्दा बनता नजर आ रहा है। 
 
बहरहाल इस मामले में भाजपा बैकफूट पर नजर आ रही है। पार्टी डेमेज कंट्रोल में जुट गई है। बिधूड़ी ने अपने बयानों के लिए माफी मांग ली। कहा जा रहा है कि पार्टी या तो बिधूड़ी का टिकट काट सकती है या फिर उनकी सीट भी बदली जा सकती है। 
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होना है। वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी। 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

रशियन लड़कियों को भारी पड़ा यूक्रेन का ड्रोन अटैक का वीडियो बनाना, हमले के बाद विस्फोट को कर रही थीं शूट

देश में लॉन्च हो रहा है नया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन SIF! जानें SIP से कैसे है अलग और कौन कर सकता है निवेश

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में EPIC नंबर पर गर्माई सियासत, तेजस्वी के खिलाफ FIR की मांग, चुनाव आयोग ने दिया नोटिस

SIR के बाद बिहार में घटे करीब 65 लाख मतदाता, अब 7.24 करोड़ Voter बचे

नीतीश कुमार का बड़ा एलान, गार्ड, रसोइयों और अनुदेशकों का वेतन बढ़ा

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता