महाकुंभ से पहले केजरीवाल ने खेला सनातन कार्ड, बढ़ाई भाजपा की मुश्किल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 9 जनवरी 2025 (10:44 IST)
  • आप ने किया सनातन बोर्ड के गठन का एलान 
  • भाजपा के मंदिर प्रकोष्ठ का जवाब
  • कुंभ से पहले केजरीवाल के नए दांव से भाजपा हैरान 
AAP sanatan card in delhi election : अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव में सनातन कार्ड खेलकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी है। पार्टी ने सनातन बोर्ड के गठन का एलान किया है। कहा जा रहा है कि यह भाजपा के मंदिर प्रकोष्ठ का जवाब है। आप ने मंदिर प्रकोष्‍ठ के कई सदस्यों को सनातन बोर्ड में शामिल किया गया है। 
 
इस दौरान बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ के करीब 100 सदस्य बोर्ड में शामिल हुए। 14 जनवरी को मकर संक्रांति से प्रारंभ हो रहे महाकुंभ से पहले केजरीवाल के इस कार्ड ने राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। अब यह सवाल भी उठने लगे हैं कि हिंदुओं का सच्चा हितैषी कौन है? ALSO READ: Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली चुनाव में AAP को किस-किस का साथ, कांग्रेस क्यों पड़ी अलग-थलग
 
केजरीवाल का कहना है कि भाजपा ने जो मंदिर प्रकोष्ठ बनाया है, उसने कई वादे किए लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया। आप जो वादे करती है पूरा करती है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव के बाद इसे लागू करेंगे।
 
इधर भाजपा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्टर जारी कर बताया कि दिल्ली के लिए आप आपदा क्यों है? AAP-दा को नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे। पोस्टर पर लिखा है आप-दा ना आएगी दोबारा। पोस्टर में केजरीवाल के साथ ही आतिशी, सौरभ भारद्वाज और मनीष सिसोदिया के भी फोटो है। पार्टी पहले ही भाजपा को चुनावी हिंदू करार दे चुकी है। 
<

दिल्ली के लिए AAP-दा

बारिश में दिल्ली बन जाती है झीलों का शहर
मोहल्ला क्लिनिक बना मौत का क्लिनिक
खोलना था पाठशाला, खोल दिया मधुशाला
दवा का इंतज़ाम कम, दारू का ज्यादा
बूंद-बूंद पीने के पानी के लिए तड़पती है राजधानी
सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क
MCD में… pic.twitter.com/9YiEXvyPfQ

— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 9, 2025 >
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी दोबारा सत्ता में आई तो पुजारियों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाएगी। पार्टी ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है। आप की इस योजना को संतों और पुजारियों ने सराहा है। आप सरकार दिल्ली में मौलवियों को पहले ही सम्मान राशि दे रही है। 
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे से चिराग पासवान की बिहार में वापसी

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा