दिल्ली विधानसभा चुनाव में क्या है वाम दलों का प्लान, कितनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 10 जनवरी 2025 (08:33 IST)
Delhi Election news : दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। मुख्‍य मुकाबला आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। इधर इंडिया गठबंधन में शामिल तृणमूल कांग्रेस, सपा, राजद और शिवसेना यूबीटी केजरीवाल की पार्टी को समर्थन का एलान कर चुके हैं।  अब वाम दलों ने चुनावों के लिए अपनी रणनीति का खुलासा कर दिया है।  
 
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने कहा कि वाम दलों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में छह सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वाम दल अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा के खिलाफ लड़ने वाले सबसे मजबूत उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि माकपा 6 में से 2 सीट पर चुनाव लड़ेगी और राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
 
दिल्ली चुनाव में इंडिया गठबंधन में बिखराव हो गया है। वाम दलों के फैसले से कांग्रेस चुनाव में पूरी तरह अलग-थलग दिखाई दे रही है। बहरहाल इंडिया गठबंधन के साथी दलों का साथ पाकर केजरीवाल बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 
 
केजरीवाल ने 'एक्स' पर पोस्ट करके लिखा, टीएमसी ने दिल्ली चुनाव में आप को समर्थन देने की घोषणा की है। पिछले तीन चुनाव के नतीजे भी केजरीवाल के पक्ष में गए हैं। यही कारण हो सकता है कि अखिलेश यादव और अन्य इंडिया गठबंधन के दलों ने विशेष तौर पर दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का ऐलान किया।
 
कांग्रेस क्यों पड़ी अलग-थलग : इंडिया गठबंधन के नेतृत्व का दावा करने वाली कांग्रेस दिल्ली चुनाव में अलग-थलग दिखाई दे रही है। भले ही दिल्ली चुनाव में 'आप' और कांग्रेस अलग-अलग लड़ रही हों, लेकिन इंडिया गठबंधन के बाकी घटक दल भी पूरी नजर चुनाव पर बनाए हुए हैं। 
 
पिछले वर्ष हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने खुले तौर पर कांग्रेस को अपना समर्थन देने का ऐलान किया था। हरियाणा और दिल्ली चुनाव में अखिलेश की रणनीति में काफी बदलाव हुआ है। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद इंडिया के घटक दलों का कांग्रेस के प्रति नजरिया भी बदल गया है। हालांकि कांग्रेस ने कहा कि वह पूरी मजबूती से चुनावी मैदान में है। 
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में वोट डाले जाएंगे। 8 फरवरी को मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

बिहार की राजनीति में कैसा है चिराग पासवान का भविष्य

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मैच फिक्सिंग, राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा- हारने पर बदनाम करना बेतुका काम

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे से चिराग पासवान की बिहार में वापसी