पीएम मोदी बोले, चुनाव से डरे आप-दा वाले, हर दिन कर रहे हैं नई घोषणा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 22 जनवरी 2025 (15:00 IST)
PM Modi attacks AAP : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए आपदा करार दिया और कहा कि जब इससे मुक्ति मिलेगी तभी दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का संकल्प सिद्ध हो पाएगा। भाजपा के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मोदी ने यह दावा भी किया कि आप-दा वाले आगामी विधानसभा चुनाव में इतने डरे हुए हैं कि उन्हें हर दिन एक नई घोषणा करनी पड़ रही है। 
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले आप वालों की आप-दा और उनके झूठ एवं फरेब से अब ऊब चुके हैं। पहले कांग्रेस ने और फिर आप वालों की आप-दा ने दिल्ली के लोगों से बहुत विश्वासघात किया है। ALSO READ: दिल्ली चुनाव में कौन वोटर्स को डरा रहा है, कौन बांट रहा है पैसा और शराब?
 
उन्होंने कहा कि ये आप-दा वाले अब हर दिन एक नई घोषणा कर रहे हैं। इसका मतलब है कि उनको रोज पराजय की नई-नई खबरें मिल रही हैं। ये इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रोज सुबह एक नई घोषणा करनी पड़ रही है। लेकिन अब दिल्ली की जनता इनका खेल समझ गई है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दिनों वे अपने चुनावी सभाओं में दावा करते फिरते हैं कि फिर आएंगे लेकिन अब जनता उन्हें बोलती है कि वे फिर खाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आप-दा वालों की पोल खोलने और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने का आह्वान किया।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 25 साल में जिनका जन्म हुआ है या आज जो 35 साल के होंगे, उनको राष्ट्रीय राजधानी में सिर्फ बर्बादी ही बर्बादी देखने को मिली है और उन्होंने आशा छोड़ दी है तथा वे निराशा के गर्त में डूब चुके हैं। दिल्ली में नया विश्वास पैदा करने के लिए इसे 25 साल की सारी बुराइयों से बाहर निकाल कर एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ाना है। मैं जानता हूं दिल्ली का हर कार्यकर्ता इसके लिए तैयार है, ऊर्जा से भरा हुआ है।

मोदी ने कहा कि 5 फरवरी को मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए, भले ही ठंड कितनी भी क्यों न हो। हमें याद रखना है कि सबसे बड़ा लक्ष्य भाजपा सरकार बनाने का है। दिल्ली को आप-दा ने जिन मुसीबतों और संकटों में डाला हुआ है, हमें दिल्ली को उनसे मुक्त कराना है। जब ऐसा होगा, तभी दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का संकल्प सिद्ध हो पाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन