राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर किया कटाक्ष, बोले- 'वैगनआर' में आए और सीधे 'शीशमहल' की पार्किंग में चले गए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (23:22 IST)
Rahul Gandhi News : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी को लेकर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फिर निशाना साधा और कटाक्ष करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक राजनीति में 'वैगनआर' गाड़ी में आए और सीधे 'शीशमहल' की पार्किंग में चले गए। विपक्षी दलों ने केजरीवाल के पूर्व आधिकारिक निवास को 'शीशमहल' की संज्ञा दी है क्योंकि उसके नवीनीकरण पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। राहुल गांधी ने मादीपुर की एक चुनावी सभा में यह आरोप भी लगाया कि केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में सिर्फ झूठ बोलते हैं।
 
उन्होंने कहा, मैंने कभी झूठा वादा नहीं किया। मैं वही वादा करता हूं, जो किया जा सकता है। हम मनरेगा योजना लाए, किसानों का कर्ज माफ किया, दिल्ली में फ्लाईओवर बनवाए, विकास का काम किया, लेकिन कभी झूठे वादे नहीं किए। उन्होंने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा, केजरीवाल जी 'वैगनआर' में आए और सीधा 'शीशमहल' की पार्किंग में चले गए।
ALSO READ: कांग्रेस के खिलाफ ही बोल पड़े राहुल गांधी, दलित और पिछड़ों को लेकर दिया यह बयान
विपक्षी दलों ने केजरीवाल के पूर्व आधिकारिक निवास को 'शीशमहल' की संज्ञा दी है क्योंकि उसके नवीनीकरण पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के मुखिया ने करोड़ों रुपए का घर बनाया, भ्रष्टाचार किया और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के सारे विकास के काम बर्बाद कर दिए।
 
उन्होंने कहा कि केजरीवाल सिर्फ झूठे वादे करते हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, केजरीवाल जी ने कहा था कि दलितों और अल्पसंख्यकों की रक्षा करूंगा। लेकिन जब दंगा हुआ तब केजरीवाल जी आपके साथ नहीं थे। वहीं कांग्रेस पूरी मजबूती से आपके साथ खड़ी थी।  उनका कहना था, यही कांग्रेस की विचारधारा है। जहां अन्याय होता है, कांग्रेस वहां अन्याय के खिलाफ खड़ी मिलती है। 
ALSO READ: राजनीति में आसान नहीं है राहुल गांधी की राह, जानिए क्या कहते हैं सितारे?
उन्होंने यमुना की सफाई के केजरीवाल के पुराने वादे का जिक्र करते हुए उन पर फिर से प्रहार किया। राहुल गांधी ने कहा, केजरीवाल जी ने कहा था कि यमुना का पानी पीऊंगा, यमुना में डुबकी लगाऊंगा केजरीवाल जी, आप यमुना का पानी छोड़िए.. दिल्ली की झुग्गियों का नार्मल पानी पीकर दिखा दीजिए। आपने कहा था कि यमुना को साफ करूंगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। आपके शब्द खोखले हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इस बार मैं अपना आपा नहीं खोने वाला हूं, जस्टिस पारदीवाला ने क्यों कही यह बात

1 लीटर दूध के लिए बुजुर्ग महिला ने गंवाए 18.5 लाख रुपए

आजादी के बाद पहली बार उत्तर महाराष्ट्र के 4 आदिवासी गांवों में फहराया गया तिरंगा

कैसा होगा अगली पीढ़ी का GST, इसका क्या होगा फायदा

स्वामी रामदेव बोले, रूस एवं चीन से मिलकर भारत करेगा अमेरिकी गुंडागर्दी खत्म

सभी देखें

नवीनतम

SIR पर SC के फैसले पर बोले तेजस्वी यादव- यह पूरे विपक्ष की जीत

बिहार में SIR विवाद के बीच SC का निर्देश, वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम सार्वजनिक करे चुनाव आयोग

सांसद वीणा देवी पर 2 वोटर आईडी रखने का आरोप, निर्वाचन आयोग ने दिया नोटिस

'मृत' लोगों के साथ राहुल गांधी की चायपार्टी, चुनाव आयोग को कहा धन्यवाद

विजय सिन्हा के बाद तेजस्वी के निशाने पर भाजपा की निर्मला देवी, फिर उठाया 2 वोटर आईडी का मुद्दा