दिल्ली चुनाव में यह कैसी रामायण, भाजपा को किसने बताया रावण का वंशज?

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में सियासी घमासान मचा हुआ है। अब लड़ाई रावण पर आ गई है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 21 जनवरी 2025 (12:53 IST)
Delhi Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में सियासी घमासान मचा हुआ है। दोनों ही दल एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब लड़ाई रावण पर आ गई है। केजरीवाल ने चुनावी सभा में रावण का प्रसंग सुनाया तो भाजपा ने भी पलटवार करने में देर नहीं की। पार्टी ने केजरीवाल को चुनावी हिंदू करार दिया है। इस पर आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा को रावण का वशंज बता दिया। 
केजरीवाल ने सुनाई कहानी : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक चुनावी रैली के दौरान रामायण की गलत व्याख्या कर दी। उन्होंने कहा कि भगवान राम माता सीता को झोपड़ी में छोड़कर खाने का इंतजाम करने जंगल में गए थे। उन्होंने लक्ष्मण से उनकी रक्षा करने को कहा। इस बीच रावण सोने का हिरण बनकर आया।
 
केजरीवाल ने आगे कहा कि सीता माता ने लक्ष्मण से कहा कि हिरण लाओ। लक्ष्मण मना करते रहे, लेकिन माता के आदेश पर उन्हें जाना पड़ा। इसके बाद रावण ने सीता का हरण कर लिया। दरअसल, रामायण में सीता के हरण के लिए हिरण का रूप राक्षस मारीच ने लिया था, रावण ने नहीं। सीता ने हिरण लाने के लिए लक्ष्मण से नहीं, बल्कि राम से कहा था।
 
भाजपा का पलटवार : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र ने कहा कि केजरीवाल ने सीता हरण के प्रसंग की गलत व्याख्या की और कहा कि रावण सोने का हिरण बनकर आया था। ये अभी तक शीशमहल के सोने से बाहर नहीं आए हैं। रामायण की गलत व्याख्या के लिए आज हम क्षमा मांगने के लिए दिनभर उपवास करेंगे।
<

प्रदेश अध्यक्ष श्री @Virend_Sachdeva ने कनॉट प्लेस, हनुमान मंदिर में प्रार्थना करके अरविंद केजरीवाल द्वारा श्री सीताराम भगवान की मर्यादा भंग करने के लिए क्षमा प्रार्थना की।

यह खेदपूर्ण है कि अरविंद केजरीवाल जैसे चुनावी हिंदू राजनेता सभाओं में भगवान के नाम का उल्लेख करते हैं और… pic.twitter.com/SSoxlEXpaQ

— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 21, 2025 >
केजरीवाल बोले मैंने रावण का अपमान किया : केजरीवाल ने भी इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बीजेपी की राक्षसी प्रवत्ति है। ये लोग इस बात के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं कि मैंने रावण का अपमान कर दिया। अगर ये लोग गलती से भी सत्ता में आ गए तो ये राक्षसों की तरह झुग्गीवालों को निगल जायेंगे।

क्या बोले संजय सिंह : आप नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा का एक ही नारा-रावण है आदर्श हमारा‼️ बीजेपी वाले आज उपवास पर बैठे हैं और कह रहे हैं कि रावण का अपमान कर दिया है। इनका असली चेहरा सामने आ गया है। दिल्लीवालों इनसे सावधान रहना, ये रावण के वंशज हैं।
 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

Bihar : उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को लेकर दिया बयान तो JDU में मची हलचल

बिहार चुनाव में 3 दशक बाद फिर गूंज रहे ‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से लालू यादव का क्या है कनेक्शन?

बिहार में 'वोटबंदी' का बवाल : चुनाव आयोग का SIR क्या है और क्यों गरमाई है सियासत?

राहुल गांधी का सवाल, क्या भाजपा की इलेक्शन चोरी की शाखा बना EC?

Bihar: लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट से जीतकर मोदी दोबारा PM बने तो अब दिक्कत क्यों? प्रशांत ने EC से पूछा