Delhi Assembly Election 2025 : प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना दूंगा दिल्ली की सड़कें, बोले- रमेश बिधूड़ी, कांग्रेस ने बताया- RSS के संस्कार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 5 जनवरी 2025 (17:32 IST)
Delhi Assembly polls : दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। इस बयान को कांग्रेस ने घटिया मानसिकता बताया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसे एक्स पर शेयर किया है। हालांकि, विवाद बढ़ने पर बिधूड़ी ने सफाई देते हुए कहा- मैंने यह बात लालू यादव की कही बातों के संदर्भ में कही है।  
<

यह बदतमीज़ी सिर्फ़ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत।
उप्पर से ले कर नीचे तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएँगे। pic.twitter.com/I91ps4IyxQ

— Pawan Khera ???????? (@Pawankhera) January 5, 2025 >
रमेश बिधूड़ी वीडियो में कह रहे हैं कि 'लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।
 
पवन खेड़ा ने इस बयान पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत। ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सदन में मुझे मां-बहन की गालियां दी गईं, हमले की भी योजना थी

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

बिहार में SIR में मिले 18 लाख मृतक, 7 लाख मतदाताओं का 2 स्थानों पर नाम, क्या बोला ECI

Bihar : उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को लेकर दिया बयान तो JDU में मची हलचल

बिहार चुनाव में 3 दशक बाद फिर गूंज रहे ‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से लालू यादव का क्या है कनेक्शन?