दिल्ली चुनाव में कौन वोटर्स को डरा रहा है, कौन बांट रहा है पैसा और शराब?

केजरीवाल का बड़ा आरोप, वोटर्स को डराने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है भाजपा, भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने किया पलटवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 22 जनवरी 2025 (12:11 IST)
Delhi elections arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को बाधित करने और मतदाताओं को डराने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि पंजाब सरकार के अधिकारी दिल्ली में शराब और पैसे बांट रहे हैं। 
 
केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली पुलिस के सारे कर्मी भाजपा के साथ हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए कोई नहीं है। एक थाना प्रभारी (एसएचओ) ने मुझे बताया कि उन्हें हमारी रैलियों को बाधित करने के लिए गृह मंत्रालय से सीधे निर्देश मिलते हैं। आप नेता ने कहा कि दिल्ली के लोगों को एकजुट होकर भाजपा को करारा जवाब देना होगा। मुझे डर है कि इस बार मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा सकता है।
 
दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा को दिल्ली में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा है और इसलिए उसके कार्यकर्ता पुलिस के समर्थन से गुंडागर्दी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस भाजपा के अभियान में मदद कर रही है और उनके (भाजपा के) कार्यकर्ताओं का समर्थन कर रही है जो आप के चुनावी प्रयासों में बाधा डाल रहे हैं।
 
 
क्या बोले प्रवेश वर्मा : भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने भी अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि विधानसभा चुनाव में हार के डर से नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में आप शासित पंजाब की आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि हज़ारों की संख्या में पंजाब सरकार के मंत्री, विधायक, सरकारी अफ़सर, पुलिस, कर्मचारी नई दिल्ली में गाड़ियां लेकर घूम रहे है और यहां अवैध रूप से पैसे, शराब, CCTV कैमरे जैसे सामान बांट रहे है। दिल्ली पुलिस ने कुछ लोगों को रंगे हाथों पकड़ा भी है जो पंजाब सरकार के कर्मचारी पाए गए है।
<

हज़ारों की संख्या में पंजाब सरकार के मंत्री, विधायक, सरकारी अफ़सर, पुलिस, कर्मचारी नई दिल्ली में गाड़ियां लेकर घूम रहे है और यहां अवैध रूप से पैसे, शराब, CCTV कैमरे जैसे सामान बांट रहे है।

दिल्ली पुलिस ने कुछ लोगों को रंगे हाथों पकड़ा भी है जो पंजाब सरकार के कर्मचारी पाए गए… pic.twitter.com/QpA3eq5dpk

— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) January 22, 2025 >
दिल्ली विधानसभा पांच फरवरी को चुनाव होने वाले हैं, जिसके नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे। वर्ष 2020 में 70 में से 62 सीटें हासिल कर आप ने शानदार जीत दर्ज की थी, जिसके बाद पार्टी का लक्ष्य लगातार तीसरी बार सत्ता में आना है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

बदला तेज प्रताप यादव की टोपी का रंग, बताया कहां से लड़ेंगे चुनाव

बिहार सरकार को समर्थन देने का दुख, नीतीश से क्यों नाराज हैं चिराग पासवान

सदन में मुझे मां-बहन की गालियां दी गईं, हमले की भी योजना थी

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क