क्या नूपुर शर्मा भी लड़ेगीं दिल्ली में विधानसभा चुनाव?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 8 जनवरी 2025 (14:37 IST)
Nupur Sharma news in hindi : दिल्ली विधानसभा चुनाव के एलान के बाद सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली। आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है तो भाजपा जल्दी ही अपनी दूसरी सूची जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि पार्टी इस लिस्ट से नूपुर शर्मा के नाम का एलान कर सभी को चौंका सकती है। सोशल मीडिया पर लोग भाजपा से नूपुर शर्मा के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। यहां तो कई लोग उन्हें भाजपा की ओर से सीएम फेस भी बनाने की मांग कर रहे हैं। 
 
कई लोगों का मानना है कि नूपुर शर्मा को दिल्ली की कालकाजी सीट पर मुख्‍यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार देना चाहिए। पार्टी ने यहां से दक्षिण दिल्ली से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रियंका गांधी और आतिशी पर दिए विवादित बयान के बाद कहा जा रहा है कि पार्टी कालकाजी सीट से उम्मीदवार बदल सकती है। ALSO READ: क्या आतिशी की सीट पर उम्मीदवार बदलेगी भाजपा, विवादित बयान ने बढ़ाई रमेश बिधूड़ी की मुश्किल?
 
सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया कि दोस्तों... नुपुर शर्मा को आतिशी मार्लेना के खिलाफ BJP से चुनाव लड़ना चाहिए। मुझे पूरा उम्मीद है कि नूपुर शर्मा बहन की आंधी में आतिशी जैसी कई नेता उड़ जाएंगे। यदि बहन को BJP के तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाता है तो दिल्ली में दो तिहाई बहुमत आएगी। कौन कौन सहमत हैं?
<

दोस्तों... नुपुर शर्मा को आतिशी मार्लेना के खिलाफ BJP से चुनाव लड़ना चाहिए

मुझे पूरा उम्मीद है कि नूपुर शर्मा बहन की आंधी में आतिशी जैसी कई नेता उड़ जाएंगे

यदि बहन को BJP के तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाता है तो दिल्ली में दो तिहाई बहुमत आएगी

कौन कौन सहमत हैं? pic.twitter.com/etJc7vVJAf

— Chandan Sharma (@ChandanSharmaG) January 7, 2025 >
एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि जो लोग कहते थे कि भाजपा ने नुपुर शर्मा को छोड़ दिया है। भारत सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा देखिए। यह सही समय पर वापस आएंगी। क्योंकि यह वायरस के लिए सबसे अच्छी वैक्सीन है।
 
 
क्या कहा था नूपुर शर्मा ने : नूपुर ने 2022 में एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर पर विवादित टिप्पणी की थी। भाजपा ने भी उस समय कहा था कि पार्टी ऐसी किसी भी विचारधारा के खिलाफ है, जो किसी भी धर्म या संप्रदाय का अपमान करती है। हालांकि पार्टी से निलंबित किए जाने के बाद नूपुर ने एक बयान में कहा था कि वे बिना शर्त अपनी टिप्पणी वापिस ले रही हैं। उन्होंने अपनी टिप्पणी को सही ठहराते हुए यह दावा भी किया कि मेरे सामने बार-बार हमारे भगवान शिव का अपमान किया गया, जिसे मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई। अत: मैंने भी गुस्से में आकर कुछ बातें कह दीं। इसके बाद उन्हें 6 साल के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया गया।  
 
बहरहाल यह पहली बार नहीं है जब नूपुर शर्मा को भाजपा की ओर से टिकट दिए जाने की मांग की जा रही है। भाजपा अगर उन्हें देना चाहती है तो उसे अपनी इस तेज तर्रार नेता का निष्कासन समाप्त करना होगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट देती है या फिर यह बात सोशल मीडिया से शुरू होकर यही खत्म हो जाएगी।  
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन