दिल्ली ने 52 करोड़पति विधायकों के साथ बाजी मारी

Webdunia
रविवार, 8 दिसंबर 2013 (22:28 IST)
नई दिल्ली। करोड़पति नेताओं के चुनाव जीतने की बात करें तो सारी दिल्ली ने चारों राज्यों में बाजी मारी है और यहां 70 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 52 करोड़पति विधायक हैं।

हालांकि मध्यप्रदेश और राजस्थान में करोड़पति विधायकों की संख्या ज्यादा हो सकती है, लेकिन यहां विधानसभा सीटों की संख्या भी क्रमश: 230 और 200 है। ऐसे में प्रतिशत के हिसाब से दिल्ली के करोड़पतियों का आंकड़ा बाकी राज्यों से बहुत अधिक है। छत्तीसगढ़ विधानसभा की सदस्य संख्या 90 है।

चार राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित किए गए। दिल्ली के विजेता विधायकों में से तीन चौथाई की संपत्ति करोड़ों में है, जबकि राजस्थान में दो तिहाई विधायक करोड़पति हैं और मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में इनकी संख्या और भी कम है।

दिल्ली के नवनिर्वाचित करोड़पति विधायकों में से आधे से ज्यादा भाजपा के हैं और बाकी कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी के हैं। इनमें हर्षवर्धन, अरविंद केजरीवाल शामिल हैं, जो बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वियों से जीते हैं।

घोषित संपत्ति के अनुसार दिल्ली विधानसभा का सबसे रईस विधायक मजिन्दर सिंह सिरसा हैं। शिरोमणि अकाली दल के सिरसा के पास 235.51 करोड़ रूपए की संपत्ति है। वह राजौरी गार्डन सीट से विजयी रहे हैं।

दिल्ली में कुल 265 करोड़पति उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मध्यप्रदेश में इनकी संख्या 370, राजस्थान में 346 और छत्तीसगढ़ में 213 थी। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्मस ने यह जानकारी दी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद

क्या अमेरिका के जाल में फंस रहा है भारत, अर्थशास्त्री की चेतावनी - न बने चीन का मोहरा

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन से क्या निकला

अमेरिका-चीन में तेज हुआ ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप ने ड्रेगन पर लगाया 125% टैरिफ, 90 देशों को दी राहत

भारत आते ही तहव्वुर हुसैन राणा पर कैसे कसेगा शिकंजा, गृह मंत्री शाह ने बताया पूरा प्लान

टीकाराम जूली मामले में BJP पर बरसे राहुल गांधी, बोले- यह दलित विरोधी सोच का एक और उदाहरण

अयोध्या मंदिर में राम दरबार 6 जून से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा : नृपेंद्र मिश्र