दिल्ली में अधिकतम नए चेहरे बने विधायक

Webdunia
सोमवार, 9 दिसंबर 2013 (23:24 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी के 28 विधायकों ने जीत हासिल की है जो सभी पहली बार विधायक बने हैं। इस तरह दिल्ली की पांचवीं विधानसभा में कुल 70 सदस्यों में से 40 बिलकुल नए हैं जिनमें 11 भाजपा के और एक निर्दलीय भी है।

आप के तकरीबन सभी उम्मीदवार चुनाव क्षेत्र में नए थे लेकिन बड़ी संख्या में उन्होंने दिग्गज नेताओं को मात दी। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 25864 वोट से हराया।

मालवीय नगर सीट पर आप के सोमनाथ भारती ने न केवल दीक्षित सरकार में शिक्षा मंत्री रहीं किरण वालिया को हराया बल्कि भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मेयर आरती मेहरा को भी शिकस्त दी।

स्वास्थ्य मंत्री एके वालिया को भी इसी तरह की हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें लक्ष्मी नगर सीट पर आप के विनोद कुमार बिन्नी ने करीब 8000 वोटों से पराजित किया। चार बार विधायक रहे और लोक निर्माण विभाग मंत्री राजकुमार चौहान भी अपनी सीट नहीं बचा सके। उन्हें हराने वाली आप उम्मीदवार राखी बिड़ला महज 26 साल की हैं।

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका तब लगा जब आप के अशोक कुमार ने दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चौधरी प्रेम सिंह का किला ध्वस्त कर दिया। चौधरी प्रेम सिंह पिछले पांच दशक में अंबेडकर नगर में कोई चुनाव नहीं हारे हैं। इस बार उन्हें 17,000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे कई नए चेहरों की जीत से कई विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता दूसरे या तीसरे नंबर पर सिमट गए। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

3 माह तक बंद रहेगा मालवा मिल से पाटनीपुरा का रास्ता, इन मार्गों का कर सकते हैं उपयोग

विक्रम सम्वत् : प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन और विकास का उत्सव

किस मुद्दे का राहुल गांधी ने किया विरोध, PM मोदी को लिखा पत्र

आतंकियों से खतरा, वैष्णो देवी में नवरात्रों पर सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद का दावा

1 अप्रैल से पूरे UP में चलेगा यह विशेष अभियान, CM योगी ने दिए निर्देश