दिल्ली में त्रिशंकु सरकार..!

Webdunia
बुधवार, 4 दिसंबर 2013 (18:59 IST)
FILE
नई दिल्ली। जैसा कि ओपिनियन पोल में संभावनाएं जताई जा रही हैं दिल्ली विधानसभा के परिणाम कुछ-कुछ वैसे ही दिखाई दे रहे हैं। एक्जिट पोल के परिणाम भी बता रहे हैं कि दिल्ली में त्रिशंकु सरकार की स्थिति बन रही है। हालांकि हकीकत 8 दिसंबर को ही पता चलेगी।

छत्तीसगढ़ में रमनसिंह की हैट्रिक!
मध्यप्रदेश में फिर भाजपा, फिर शिवराज!

एनडब्ल्यूएस-सी वोटर के मुताबिक दिल्ली में सर्वाधिक सीटें भाजपा को मिलने जा रही हैं। भाजपा को 29 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 21 सीटें जा सकती हैं। यहां पहली बार चुनाव लड़ रही आप आप पार्टी को 16 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि 4 सीटें अन्य प्रत्याशियों को मिल सकती हैं।

इस बार वोटिंग प्रतिशत भी बढ़ा है, जो पिछली बार की तुलना में 4 फीसदी ज्यादा है। एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 32 फीसदी, कांग्रेस को 28, आप 28 और अन्य को 12 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। यहां एक बात ध्यान रखने वाली है कि कांग्रेस और आप का वोट प्रतिशत बराबर है।

यदि मुख्‍यमंत्री पद की बात करें तो सर्वे में भाजपा के डॉ. हर्षवर्धन सर्वाधिक लोगों की पसंद बनकर उभरे हैं। तीन बार की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अरविन्द केजरीवाल तीसरे क्रम पर हैं। हर्षवर्धन को सर्वाधिक 37 फीसदी वोट मिले, जबकि शीला को 29 और केजरीवाल को 25 फीसदी वोट मिले।

और क्या कहता है नेल्सन-एवीपी सर्वे...



दूसरी ओर नेल्सन-एबीपी सर्वे के मुताबिक भी भाजपा दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। यह सर्वे भाजपा को 32 सीटें दे रहा है, जबकि कांग्रेस को 18 सीटें मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। आप के खाते में 18 सीटें जाती दिख रही हैं, जबकि अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं।

क्या कहता है टाइम्स नाऊ और सी-वोटर का एक्जिट पोल... पढ़ें अगले पेज पर...


टाइम्स नाऊ और सी-वोटर भी दिल्ली में भाजपा को शीर्ष पर बता रहा है। इस पोल के मुताबिक भाजपा के खाते में 29 सीटें जा सकती हैं, चौथी बार राजधानी में सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस 21 सीटों पर ही सिमटती दिखाई दे रही है। अरविन्द केजरीवाल की आप पार्टी को 16 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रहने की संभावना जताई जा रही है, जबकि अन्य को 4 सीटें मिल सकती हैं।

क्या कहता है इंडिया टुडे-ओआरजी सर्वे...पढ़ें अगले पेज पर...


इंडिया टुडे-ओआरजी पोल में कांग्रेस को ज्यादा नुकसान होता दिखाई दे रहा है। इसमें कांग्रेस को 20 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही हैं, वहीं भाजपा इस सर्वेक्षण के मुताबिक स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए दिखाई दे रही है। इस पोल के मुताबिक भाजपा को 41 सीटें मिल सकती हैं। आप पार्टी को 6 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य 3 खाते में दो सीटें जा सकती हैं।

इंडिया टीवी एक्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस 21 सीटों पर सिमटती दिख रही है, जबकि भाजपा अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए 29 सीटें हासिल करते हुए दिख रही है। केजरीवाल की आप को 16 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि 4 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। (वेबदुनिया)
Show comments

जरूर पढ़ें

FIIT JEE Expose: पहले जमा कराई लाखों की फीस अब बंद किए सेंटर, अधर में लटका बच्चों का भविष्य

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने की पहली गिरफ्तारी, छात्रों को खाली स्कूल में दिया गया था प्रश्नपत्र

राष्ट्रपति का अभिभाषण: सरकार दंड की जगह न्याय को प्राथमिकता दे रही, CAA के तहत नागरिकता मिलना प्रारंभ

जे पी नड्डा बने राज्यसभा में सदन के नेता

हाईकोर्ट का बड़ा बयान, रेलगाड़ियों में यात्रियों को जानवरों की तरह यात्रा करते देखना शर्मनाक

सभी देखें

नवीनतम

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू पर काला जादू की कोशिश, 2 मंत्री समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

संक्रामक रोगों के लिए केरल सरकार की चेतावनी, अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य

तकनीकी गड़बड़ी मामले में अब Share Market के MD, CTO पर नहीं लगेगा जुर्माना

मेरठ में बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट, CCTV में कैद हुआ बदमाश

More