शीला ने भेजा उपराज्यपाल को इस्तीफा

Webdunia
रविवार, 8 दिसंबर 2013 (13:06 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों पर ही कांग्रेस की करारी हार स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अपना इस्तीफा उपराज्यपाल नजीबजंग को भेज दिया।

विधानसभा की 70 सीटों पर मिले अब तक के रुझानों में कांग्रेस मुश्किल से नौ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि भाजपा 34 सीट पर और आम आदमी पार्टी (आप) 23 सीटोंपर आगे है। नई दिल्ली सीट पर शीला दीक्षित आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से पांच हजार से अधिक वोटों से पीछे है।

शीला सरकार के मंत्री रमाकांत गोस्वामी, राजकुमार चौहान, हारुन युसूफ और किरण वालिया पीछे चल रही हैं। लक्ष्मी नगर से अशोक कुमार वालिया कडे संघर्ष में कुछ आगे चल रहे हैं। गांधी नगर से अरविंद सिंह लवली अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री महरौली से पांच हजार मतों से पीछे हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष अमरीश गौतम भी पीछे हैं। कृष्णानगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन काफी आगे हैं। जनकपुरी से भाजपा के पूर्व मंत्री जगदीश मुखी भी आगे हैं। ग्रेटर कैलाश से विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार मल्होत्रा के पुत्र अजय कुमार 'आप' के उम्मीदवार से काफी पीछे हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ईरान इजराइल जंग से दुनिया में हडकंप, 78 मौतें, 320 घायल, UN ने दिया दखल

मिडिल ईस्ट का एयरस्पेस बंद, कई देशों की एयरलाइंस उड़ानें रद्द, जंग से दुनिया में हड़कंप

आखिर कितनी थ्योरीज हैं Ahmedabad plane crash की, अब साइंटिस्ट ने कही ये बात?

पाकिस्तान और ईरान से लौटाए जा रहे अफगानों की आपबीती

मध्यप्रदेश में 19 जून से मूंग एवं उड़द की MSP पर होगी खरीदी, किसानों का होगा पंजीयन