सपने बेचती है 'आप' : शीला दीक्षित

Webdunia
सोमवार, 9 दिसंबर 2013 (22:31 IST)
FILE
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में राजधानी के विधानसभा चुनाव में हैरान कर देने वाला प्रदर्शन करने वाली 'आप आदमी पार्टी' के बारे में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का कहना है कि वह सपने बेचती है।

शीला नहीं जानतीं कि ऐसा क्या था, जिसकी वजह से आप ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए 28 सीटें जीत लीं, कांग्रेस 8 पर सिमट गई और 70 सदस्‍यीय विधानसभा में भाजपा 31 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में तो उभरी, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी 36 सीटों के जादुई आंकड़े से पीछे रह गई।

इस बारे में कुछ पल सोचने के बाद कांग्रेस की अनुभवी नेता कहती हैं, मुझे लगता है यह उन सपनों की वजह से हुआ जो उन्होंने दिखाए। उन्होंने 15 वर्ष तक दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर देश की राजधानी पर राज किया है।

उनका कहना था, आप सपने नहीं बना सकते, आप सपने नहीं बेच सकते, लेकिन उन्होंने ऐसा किया। यह पूछे जाने पर कि क्या आप का सुरूर रहेगा, उन्होंने कहा, एक बार ऐसा हो सकता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि ऐसा हमेशा चलेगा। सपनों की भी तो परख होगी।

शीला ने कहा कि मिसाल के तौर पर आप ने वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आई तो बिजली के दामों में 50 प्रतिशत कटौती कर देगी, इसी तरह भाजपा ने 30 प्रतिशत कटौती का वादा किया है। आप ने रामलीला मैदान में विधानसभा का सत्र बुलाने की बात कही है, जहां लोकपाल बिल पास किया जाएगा।

दीक्षित ने कहा कि वह सैकड़ों बार स्पष्ट कर चुकी हैं कि उनकी सरकार भ्रष्ट नहीं है और बिजली के दाम बिजली नियामक डीईआरसी निर्धारित करता है। लेकिन लोगों को यह समझ नहीं आता। इससे भी ज्यादा यहां दोहरा सत्ता विरोध था। लोग केन्द्र सरकार से नाराज थे और साथ ही दिल्ली सरकार से नाराज थे।

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के वादे के अनुसार 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले खुद को किस तरह बदलेगी, उन्होंने कहा कि पार्टी को ऐसे कार्यकर्ताओं की जरूरत है, जो समर्पित हों। दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल के पास भाड़े के कार्यकर्ता थे, क्या यही भविष्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सारे विकल्पों पर विचार करना होगा।

उन्होंने सवाल किया, क्या किसी एक दल और उसकी विचाराधारा के प्रति समर्पित होने के दिन बीत गए हैं या अभी बाकी हैं? ऐसे सवाल हैं, जिनके हमें जवाब देने होंगे और जवाब ढूंढने होंगे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मैच फिक्सिंग, राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा- हारने पर बदनाम करना बेतुका काम

एकनाथ शिंदे की दरियादिली, किडनी पेशेंट को खुद के विमान से मुंबई पहुंचाया

सिक्किम में भूस्खलन में फंसे 76 सैन्यकर्मियों को हवाई मार्ग से निकाला

हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर में 7 लोग थे सवार

RBI के 2 बड़े फैसलों से बढ़ा निवेशकों का उत्साह, भारत अमेरिका ट्रेड डील पर शेयर बाजार की नजर