आप का समर्थन नहीं करेगी कांग्रेस

Webdunia
सोमवार, 9 दिसंबर 2013 (09:25 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को कांग्रेस के समर्थन के अटकलों के बीच पार्टी ने पहली बार चुनावों में उतरी अरविंद केजरीवाल की पार्टी को समर्थन देने से इनकार कर दिया।

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी शकील अहमद ने कहा कि हम दिल्ली में किसी भी दल का समर्थन नहीं करने पर विचार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का सवाल ही नहीं है।

दिल्ली के परिणामों पर उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए यह आत्ममंथन करने का वक्त है खासकर दिल्ली में। उन्होंने कहा कि हम ऐसे परिणामों की उम्मीद नहीं कर रहे थे। इसके कारणों का विश्लेषण होगा। अहमद का मानना है कि दिल्ली में विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन से आम आदमी पार्टी और भाजपा को सहयोग मिला।

कांग्रेस दिल्ली में 15 वर्षों से शासन में थी और शीला दीक्षित स्वतंत्र भारत में सबसे लंबे समय तक रहीं महिला मुख्यमंत्री हैं।

पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 70 सदस्ईय विधानसभा में 43 सीट मिली थी जबकि इस बार उसे केवल आठ सीटें मिली हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

भारत आएंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी, NSA डोभाल से भी मिलेंगे, क्या हो सकता है बातचीत का मुद्दा

'मृत' लोगों के साथ राहुल गांधी की चायपार्टी, चुनाव आयोग को कहा धन्यवाद

तमिलनाडु की PHD छात्रा ने राज्यपाल के हाथों डिग्री लेने से किया इनकार, जा‍निए किस बात से है नाराज...

क्या होता है कर्तव्य निभाना, महिला पुलिस अधिकारी ने बताया, इंटरनेट वायरल, क्यों लोग कर रहे हैं तारीफ

Preview : क्या Game Changer साबित होंगे iPhone 17 Pro के मॉडल्स, क्यों कहा जा रहा है Apples most powerful phones

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा : पत्रकारों की हत्या 'अस्वीकार्य', यूनेस्को ने की कड़ी निंदा

ग़ाज़ा में कुपोषण से हुई मौतें 'बच्चों के विरुद्ध युद्ध' के नवीनतम मामले

ट्रंप-पुतिन की मुलाकात से भारत को कितना फायदा और कितना नुकसान

कितनी खतरनाक है पाकिस्तान की खूनी टुकड़ी BAT

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विदेश नीति तक, लालकिले से 15 अगस्त को क्या बोलेंगे मोदी?