Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MCD चुनाव : केजरीवाल, गौतम और हरभजन AAP के स्टार प्रचारकों में शामिल

हमें फॉलो करें Arvind Kejriwal
, शनिवार, 12 नवंबर 2022 (00:45 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, विधायक राजेंद्र पाल गौतम और पूर्व क्रिकेटर तथा राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह शामिल हैं। धर्मांतरण कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद गौतम ने हाल ही में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

पार्टी ने कुल 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिनमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा राज्यसभा सदस्यों संजय सिंह, राघव चड्ढा और एनडी गुप्ता का नाम भी शामिल है। स्टार प्रचारकों के चुनाव प्रचार पर आने वाला खर्च उम्मीदवार के चुनावी खर्चे में नहीं जोड़ा जाता है। निर्वाचन कानूनों के अनुसार स्टार प्रचारकों का खर्च उनकी पार्टी वहन करती है।
webdunia

आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में दिल्ली और पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें कैलाश गहलोत, गोपाल राय, इमरान हुसैन तथा राजकुमार आनंद समेत अन्य लोगों के नाम हैं।

प्रचारकों की इस सूची में दुर्गेश पाठक, विशेष रवि, आतिशी, सौरभ भारद्वाज तथा मंत्री शामिल हैं। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड में मतदान 4 दिसंबर को होगा, जबकि मतों की गिनती 7 दिसंबर को होगी।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन हैं ये नए चेहरे जिन्हें मिला BJP का टिकट, जानिए कैसे मिला टिकट