दिल्ली हिंसा पर ईरान के अयातुल्ला खोमैनी का बड़ा बयान, मुसलमानों पर हिंसा रोके भारत

Webdunia
शुक्रवार, 6 मार्च 2020 (09:03 IST)
तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने गुरुवार को भारत सरकार से कट्टरपंथी हिंदुओं और उनकी पार्टियों को रोकने की अपील की। साथ ही, उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई हालिया हिंसा से दुनिया भर के मुसलमान दुखी हैं।
 
नई दिल्ली में ईरान के राजदूत अली चेगेनी को भारत द्वारा तलब किए जाने और दिल्ली में हिंसा पर ईरानी विदेश मंत्री जवाद जरीफ की ‘अवांछित’ टिप्प्णियों को लेकर सख्त विरोध दर्ज कराये जाने के 2 दिनों बाद खोमैनी का यह बयान आया है।
 
खोमैनी ने ट्वीट किया, 'भारत में मुसलमानों के नरसंहार से दुनियाभर में मुसलमान दुखी हैं। भारत सरकार को कट्टरपंथी हिंदुओं और उनकी पार्टियों को रोकना चाहिए तथा इस्लामी जगत से भारत को अलग-थलग पड़ने से बचाने के लिए मुसलमानों के नरसंहार को रोकना चाहिए।'
 
ईरान की सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े फैसले लेने वाले खामेनेई ने अंग्रेजी, उर्दू, फारसी और अरबी में ट्वीट किया। साथ में, एक बच्चे की तस्वीर भी पोस्ट की है जो दिल्ली में हुई हालिया हिंसा में मारे गए एक व्यक्ति के शव को देख कर रो रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि जरीफ ने सोमवार को ट्वीट किया था, 'भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ संगठित रूप से की गई हिंसा की ईरान भर्त्सना करता है। सदियों से ईरान भारत का मित्र रहा है। हम भारतीय अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वे सभी भारतीयों की सलामती सुनिश्चत करें और निर्रथक हिंसा को फैलने से रोकें। आगे बढ़ने का मार्ग शांतिपूर्ण संवाद और कानून का पालन करने से प्रशस्त होगा।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

Weather Alert : IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के रेड अलर्ट, बाढ़, भूस्खलन की चेतावनी, जम्मू में बंद रहेंगे स्कूल, जानिए क्या कहा IMD ने

UP : लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

Modi In China : सीमा पर शांति, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता, पीएम मोदी और जिनपिंग में क्या हुई बात, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

अगला लेख