Biodata Maker

मैं दिल्‍ली हूं… मेरे ‘दिल के घाव’ को कभी ‘दिल्‍ली’ बनकर महसूस कीजिए

नवीन रांगियाल
मैं दिल्‍ली हूं, जब देश की बात होती है तो लाखों-करोड़ों लोग मेरी तरफ उम्‍मीद भरी निगाहों से देखने लगते हैं, क्‍योंकि मैं वो जगह हूं जहां से पूरे देश की धड़कन रवां होती है। इसलिए मुझे दिल भी कहते हैं, लेकिन मैं दिल ही की तरह मायूस हो गई हूं। मजबूर भी और असहाय भी हूं। क्‍योंकि मैं रक्‍तरंजित हूं, खून से सनी हूं, रक्‍त से सराबोर हूं, मैं दिल ही की तरह जार-जार हूं, शर्मसार भी हूं। मेरी छाती पर खंजर है और आंखों में खून की नमी है।
मेरे इतिहास में लूट है, खसोट है। मुझे कई बार, दरअसल हजार बार लूटा गया। खसोटा गया।

अब तक मुझे लूटने वाले, मेरी अस्‍मत, मेरी आत्‍मा को आग लगाने की कोशिश करने वाले बाहर के लोग थे। कभी फारस शासक नादिरशाह ने लूटा तो कभी तैमूर लंग ने आकर मेरी अस्‍मत को तार- तार किया। तो कभी मुगलों ने मेरी छाती पर खून-खराबा मचाया।

मोहम्‍मद बिन कासिम हो या मोहम्‍मद गजनवी। मेरी समृद्ध संस्‍कृति और कुबेर को तहस-नहस करने के लिए हर कोई ललचाया। 1296 में खिलजी ने तो मेरे असल अक्‍स को ही खत्‍म करने का काम किया। उसने फिर से मेरा नया चेहरा गढ़ दिया। उसने मेरी पहचान मिटाने की पुरजोर कोशिश कर डाली।

लेकिन इन सारी तबाहियों के बावजूद मैं उठ खड़ होती हूं। मैं अपने दिल को फिर से संभाल लेती हूं। अपने देश के लिए, अपने देशवासियों के लिए।

लेकिन जब कोई अपना ही घाव दे तो उससे संभलना बेहद मुश्‍किल और तकलीफ से भरा होता है।

1984 में अपनों का दिया ऐसा ही एक घाव था। जो अब भी भरा नहीं है, उस घाव की खुरचें मेरी आंखों में उभर आती हैं। इस हिंसक और तबाही वाले मंजर को मैंने अपनी आंखों से देखा था, उन 3 हजार से ज्‍यादा लोगों का गर्म खून अपनी छाती पर बहते महसूस किया था, जो मेरे ही आगोश में रहते मेहनत-मशक्‍कत करते और जिंदा थे।

मैं ‘84’ के उस घाव को भरने की कोशिश कर रही थी। उसे राजनीति और भाग्‍य की करतूत मानकर उस घाव को सुखा ही रही थी कि 2020 ने मेरी आत्‍मा पर 34 लाशों का बोझ फिर से डाल दिया। लाशों का यह भार बढ़ भी सकता है, 50 भी हो सकता है, 60 भी। हालांकि मेरे दिल पर एक लाश का बोझ भी उतना ही भारी है, जितना एक बेटे की मौत का बोझ एक मां की कोख पर होता है।

एक ही दिल होता है कितनी बार टूटकर फिर से जुड़ेगा। इसका जवाब किसी के पास नहीं है, हो भी नहीं सकता। क्‍योंकि टूटने का दर्द मैं ही जानती हूं। बार-बार टूटने का। इतिहास से वर्तमान तक। 84 से लेकर 2020 तक। क्‍योंकि बाहर के दुश्‍मनों के दिए घाव को देर सबेर भर ही जाते हैं, लेकिन यहीं, इसी दिल्‍ली, इसी देश के लोगों के इसी देश के दिल पर दिए गए घाव कब भरेंगे, और कौन भरेगा। इस घाव को कभी दिल्‍ली बनकर महसूस करना।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

UP Metro Project : सीएम योगी ने की समीक्षा, 2030 तक नए कॉरिडोर, कानपुर-आगरा मेट्रो में तेज निर्माण के निर्देश

PM मोदी ने उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, कहा- विकास और सुशासन की बनी नई पहचान

प्रधानमंत्री मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण से हमें मिलती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख