Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Tiktok और मॉडलिंग का शौकीन है शाहरुख, अब चलेगा हत्या का केस

हमें फॉलो करें Tiktok और मॉडलिंग का शौकीन है शाहरुख, अब चलेगा हत्या का केस
, मंगलवार, 3 मार्च 2020 (18:15 IST)
नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उत्‍तर पूर्वी जिले में खूनी हिंसा और आगजनी हुई। हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाने वाले युवक शाहरुख को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उस पर हत्या का केस चलेगा। 
webdunia
दिल्ली में जब खूनी हिंसा का नाच खेला जा रहा था, तब हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाल शर्ट में एक युवक की तस्‍वीर जिसमें वह पुलिसवाले पर पिस्‍टल ताने खड़ा नजर आ रहा था। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी। बाद में पता चला कि इस युवक का नाम शाहरुख है। 
 
दिल्ली पुलिस के एडिशनल कमिश्नर अजित सिंगला ने बताया कि शाहरुख की तलाश में कई जगह छापेमारी की गई और आखिरकार पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह पत्थरबाजी के दौरान तैश में आ गया था, जिसके बाद उसने रिवाल्वर निकालकर फायरिंग की थी।
webdunia
उन्होंने यह भी बताया कि शाहरुख ने मौजपुर में पुलिस के सामने 3 गोलियां चलाई थीं। वैसे उसके पास 5 कारतूस थे। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से बरामद देशी सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल मुंगेर का बना हुआ था। पुलिस पिस्टल बरामद करने का प्रयास कर रही है।
 
एडिशनल कमिश्नर सिंगला ने बताया कि आरोपी शाहरुख को टिक टॉक वीडियो बनाने के अलावा मॉडलिंग और जिम का भी शौक है। हालांकि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। शाहरुख की गिरफ्तारी के लिए तीन राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में छापेमारी की जा रही थी लेकिन वह फरार था।
 
दिल्‍ली में उस्‍मानपुर के अरविंद नगर में रहने वाले शाहरुख ने 24 फरवरी को मौजपुरी में हुई हिंसा के दौरान तीसरी बटालियन में तैनात दीपक दहिया पर पिस्‍टल तान दी थी। दिल्‍ली पुलिस के क्राइम ब्रांच को 26 फरवरी को उसे  गिरफ्तार करने का आदेश मिला था। फरार होकर शाहरुख पहले उत्तर प्रदेश के बरेली में छिपा हुआ था। बाद में उसे शामली से गिरफ्तार कर लिया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली के बचाव ने क्यों उतरे टिम साउथी