7 मार्च तक बंद रहेंगे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के स्कूल, वार्षिक परीक्षाएं स्थगित

Webdunia
शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (16:59 IST)
नई दिल्ली। पिछले दो दिनों से उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा की कोई खबर नहीं है। उत्तर-पूर्वी इलाकों में अभी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। हिंसा के मद्देनजर 7 मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों के अनुसार हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है इसलिए वार्षिक परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शनिवार को हालात शांतिपूर्ण रहे।  
 
सुरक्षाकर्मी फ्लैगमार्च निकाल रहे हैं और स्थानीय लोगों का डर खत्म करने के लिए रोज उनसे बातचीत कर रहे हैं। वे स्थानीय निवासियों से सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न देने तथा उसकी पुलिस में शिकायत करने का अनुरोध कर रहे हैं।
 
ALSO READ: ‘धर्म’ भुलाकर जो लोग दंगों में एक दूसरे के लिए बन गए ‘फरिश्‍ते’
 
इस बीच सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार एक व्हाट्सएप नंबर जारी करने पर विचार कर रही है जिस पर लोग इस मैसेजिंग एप पर प्रसारित किए जा रहे घृणा संदेशों के बारे में शिकायत कर सकते हैं।
 
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांदबाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार इलाकों में हिंसा में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख