योगासन से कम करे शरीर का भार

Webdunia
- ए. क े. राव ल
मनुष्य को प्रकृति की ओर से संतुलित और सुडौल शरीर मिलता है, पर वह गलत रहन-सहन, बुरी आदत तथा खान-पान में अनियमितता के कारण इस शरीर को बेडौल बना लेता है। वैज्ञानिक रूप से मोटापा हम उसे कहते हैं जिसमें शरीर का वजन ऊँचाई के मान से अधिक होता है।आधुनिक समय में यह एक बीमारी के रूप में तेजी से फैल रहा है।

इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हम शारीरिक श्रम उतना नहीं करते, जितना कि हमारे द्वारा खाए गए खाने के बाद किया जाना चाहिए। जो ऊर्जा शरीर में ज्यादा उत्पन्ना होकर अतिरिक्त रह जाती है, वह शरीर के उन्हीं भागों में चर्बी के रूप में एकत्र हो जाती है, जिनका उपयोग हम अधिक नहीं करते हैं।

कूल्हे व पीठ का भाग बढ़ जाता है, पेट के लटकने से मांसपेशियाँ ढीली हो जाती हैं, हाथों व जाँघों का थुलथुला हो जाना- ये सभी लक्षण मोटापे के रूप में दिखते हैं। मोटे व्यक्ति अधिकांशतः कब्ज के कारण पीड़ित रहते हैं और उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारी, जोड़ों का दर्द, गठिया, घुटनों में दर्द की संभावना भी अधिक होती है।

मोटापा दूर करने के उपाय
* सुबह या शाम कम से कम तीन किलोमीटर तेज चलें। इसके अलावा दौड़ लगाना, तैरना, खेलना, साइकल चलाना भी लाभदायक होता है। योगाभ्यास सर्वोत्तम उपाय इसलिए माना जाता है क्योंकि इससे मन-मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं।

*योगासन के साथ-साथ भोजन का ध्यान रखना भीजरूरी है। हरी पत्तेदार सब्जी-भाजी, मौसमी फल तथा फलों के रस का सेवन उपयोगी रहता है। भोजन में सलाद, सूप, छाछ, दही यदि लिया जाए व भोजनोपरांत पपीता, अमरुद और फलों का रस (आम रस नहीं) लिया जाए तो पाचन में सहयोग मिलता है।

* भूख लगने पर ही भोजन करें और भूख से थोड़ा कम खाना खाएँ। पानी अधिक पीएँ। शकर, नमक, मीठा, घी, तेल का उपयोग कम किया जाए तो भी बेहतर होगा। भोजन के बाद वज्रासन में पाँच-दस मिनट बैठने से पाचन क्रिया ठीक होती है।

* योगासन के समय मन व साँस को आसन व क्रियाओं के साथ रखना चाहिए। लंबी, गहरी साँस के साथ प्रत्येक क्रिया करना चाहिए जिससे पृथक-पृथक अंगों का स्ट्रेच और रिलेक्स (सिकुड़न और फैलाव) होगा व सभी अंगों को लाभ मिलेगा।

मोटापा कम करने के लिए ये योगासन उपयोगी हैं
* ताड़ासन * त्रिकोणासन * सर्वांगासन * हलासन * मत्स्यासन * पवनमुक्तासन * सीधा नौकासन * पश्चिमोतासन मंडम आसन * शशांकासन *योगमुद्रा * भुजंगासन * सर्पासन * शलभासन * धनुरासन * उल्टा नौकासन * सूर्य नमस्कार

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य व शनि की कुंभ राशि में युति, बढ़ेंगी हिंसक घटनाएं, जानिए क्या होगा 12 राशियों पर असर

आश्चर्य में डाल देते हैं उज्जैन से अन्य ज्योतिर्लिंगों की दूरी के अद्भुत आंकड़े

Valentine Day Astrology: इस वेलेंटाइन डे पर पहनें राशिनुसार ये रंग, प्रेम जीवन में होगा चमत्कार

क्या है महाशिवरात्रि का वैज्ञानिक महत्व, योग साधना के लिए क्यों मानी जाती है ये रात खास

महाकुंभ में क्या है भगवान् शंकर और माता पार्वती के विवाह से शाही बारात का संबंध, जानिए पौराणिक कहानी

सभी देखें

धर्म संसार

गंगा में स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो नर्मदा स्नान करके पाएं संगम स्नान से भी ज्यादा पुण्य, जानिए शास्त्र सम्मत जानकारी

Aaj Ka Rashifal: आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें 11 फरवरी का दैनिक राशिफल

11 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

11 फरवरी 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ममता कुलकर्णी ने दिया किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा, जानिए क्या बोलीं