World Meditation Day: विश्व ध्यान दिवस क्या है, जानें महत्व, इतिहास और 2024 की थीम

WD Feature Desk
बुधवार, 18 दिसंबर 2024 (16:15 IST)
Vishwa Meditation Day: प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है और इसके ठीक छ: महीने बाद 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस आता है। जिसमें भारत ने वर्ष 2014 में 21 जून को अंतरराट्रीय योग दिवस मनाना घोषित किया था और संयुक्त राष्ट्र महासभा में कोर समूह के अन्य देशों के साथ मिल कर भारत ने 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस यानि वर्ल्ड मेडिटेशन डे के रूप में घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकार किया था। बता दें कि ध्यान मानसिक तथा शारीरिक विकारों को दूर करने में कारगर होने के साथ ही यह स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित करता है।
 
Highlights 
  • कब है विश्व ध्यान दिवस 2024।
  • विश्व ध्यान दिवस कब मनाया जाता है?
  • ध्यान कितने प्रकार के होते हैं?
आइए जानते हैं विश्व ध्यान दिवस के बारे में रोचक जानकारी... 
 
विश्व ध्यान दिवस क्या है ? What is World Meditation Day?
 
विश्व ध्यान दिवस को एक अंतरराष्ट्रीय उत्सव कहा जा सकता है, जिसमें शारीरिक, मानसिक तथा भावनात्मक कल्याण के लिए ध्यान के अभ्यास के जरिए इससे होने वाले कई लाभों को बढ़ावा देने के लिए यह एक समर्पित दिन है, जिसे वर्ल्ड मेडिटेशन डे के रूप में जाना जाता है। इसका उद्देश्य मानसिक तथा आंतरिक शांति से लोगों को जुड़ने के लिए बाध्य करना है।

बता दें कि नियमित ध्यान क्रिया करने से मनुष्य के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस दिन समूह ध्यान का आयोजन करके तथा सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए अपने कार्यस्थल, समुदाय अथवा ऑनलाइन ध्यान सत्र के जरिए लोगों को सामूहिक रूप से जोड़कर मेडिटेशन का लाभ लिया जा सकता है। 
 
विश्व ध्यान दिवस का इतिहास जानें : World Meditation Day History 
 
आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत द्वारा सह-प्रायोजन एक मसौदा प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस घोषित किया था। इसमें भारत के साथ श्रीलंका, नेपाल, मैक्सिको, लिकटेंस्टीन और अंडोरा इन देशों के मुख्य समूह के सदस्य थे, जिन्होंने 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'विश्व ध्यान दिवस' के शीर्षक वाले प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित करने में अहम भूमिका निभाई थी। 
 
इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में यह कहा गया था कि 'विश्व ध्यान दिवस' पर प्रस्ताव को अपनाने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका 'वसुधैव कुटुम्बकम' के अनुरूप हमारे सभ्यतागत सिद्धांत तथा संपूर्ण मानव कल्याण और इस दिशा में विश्व के नेतृत्व के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है। फिर लिकटेंस्टीन द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को आइसलैंड, लक्जमबर्ग, बांग्लादेश, बुल्गारिया, बुरुंडी, मॉरीशस, मोनाको, मोरक्को, पुर्तगाल, डोमिनिकन गणराज्य, मंगोलिया और स्लोवेनिया ने भी सहप्रायोजित किया था।
 
विश्व ध्यान दिवस 2024 की थीम : World Meditation Day Theme 2024
 
आपको बता दें कि हर साल इस दिन को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। और साल 2024 में विश्व ध्यान दिवस की थीम 'आंतरिक शांति, वैश्विक सद्भाव' (inner peace, global harmony) तय की गई है। जिसका उद्देश्य मानसिक तथा आंतरिक या मन की शांति के जरिए दुनियाभर में शांति कायम करना तथा लोगों को ध्यान/मेडिटेशन के लिए प्रेरित करके सकारात्मक जीवन जीना है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer): चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Year Ender 2024: ये 5 योगासन बने फिटनेस मन्त्र, पाचन और वेट लॉस में मिले शानदार लाभ

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2025: नवरात्रि में कम करना चाहते हैं वजन, तो भूलकर भी ना खाएं ये 6 चीजें

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकते हैं नवरात्रि व्रत में खाए जाने वाले ये 7 सुपर फूड, सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सभी देखें

नवीनतम

सीधे किडनी पर वार करता है क्रिएटिनिन, जानिए बॉडी में क्रिएटिनिन बढ़ने से क्या होता है?

चैत्र नवरात्रि में कौन सा रंग पहनें? जानें 9 दिन के 9 रंगों का शुभ महत्व

क्यों नहीं खाने चाहिए तुलसी के पत्ते चबाकर, जानिए क्या कहता है विज्ञान

रमजान के आखिरी जुमा मुबारक के साथ अपनों को दें ये खास संदेश

रोजाना एक कटोरी दही खाने के सेहत को मिलते हैं ये फायदे

अगला लेख