कैसे पूजें लक्ष्मी कि खूब बरसे लक्ष्मी

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
WD
भगवान विष्णु की पत्नी और धन की देवी लक्ष्मी का पूजन कार्तिक अमावस्या को संपूर्ण भारतवर्ष में सभी वर्गों द्वारा समान रूप से किया जाता है। पूर्व ईशान कोण में वेदी बनाकर उस पर लाल कपड़ा बिछा दिया जाता है।

इस पर लक्ष्मीजी की सुंदर प्रतिमा और ईशान में श्रीयंत्र विराजित करें। इसके बाद चावल-गेहूँ की नौ-नौ ढेरी बनाकर नवग्रहों के समान सजाएँ। शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित कर 1 या 5 खुशबूदार अगरबत्ती जलाएँ। इत्र आदि का सुगंधित द्रव्य के बाद गंध पुष्पादि से नैवेद्य चढ़ाकर यह मंत्र बोलें-
गुरुर्बह्मा गुरु र्विष्णु गुरु र्देवो महेश्वर:।
गुरु साक्षात्परब्रह्मं तस्मै श्री गुरुवे नम:।।

इसके बाद निम्न मंत्र का जाप करें-
ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।

इसके बाद आसन के नीचे कुछ मुद्रा रखकर उसके ऊपर सुखासन (पालथी मारकर बैठे) में बैठकर सिर पर रुमाल या टोपी लगाकर शुद्ध चित्त मन से इस मंत्र का जितना भी बन पड़े जाप करना चाहिए-

ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये।
प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्री महालक्ष्मै नम:।।

महानिशिथ काल में लक्ष्मीजी का जाप करने से लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं। यह समय मध्य रात्रि 12.11 से 1.46 तक है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इस करवा चौथ पार्टनर के साथ प्लान करें एक रोमांटिक टूर पैकेज, साथ बिताइए रोमांटिक समय

दिवाली के पहले 2 शुभ योगों से युक्त गुरु पुष्य नक्षत्र का योग, जानिए क्या रहेगा खरीदारी का शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि में बुरी नजर से बचाएंगे लौंग के ये चमत्कारी उपाय

शारदीय नवरात्रि में कपूर के चमत्कारी उपाय

करवा चौथ पर इन चीज़ों की खरीद मानी जाती है शुभ

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों को मिलेगी कारोबार में सफलता, पढ़ें 11 अक्टूबर का राशिफल

11 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि की नवमी की देवी सिद्धिदात्री की पूजा और कथा

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी की देवी महागौरी की पूजा और कथा