दीपावली पर आपका सजना-सँवरना..

राजश्री कासलीवाल
ND
दीपावली पर्व जैसे-जैसे नजदीक आने लगता हैं। वैसे ही लोगों के दिलों में उल्लास, उमंग और खुशियों का संचार होने लगता है। इस मौके को खास बनाने के लिए हर वर्ष कुछ-न-कुछ नयापन लाते रहना हम सबकी जिम्मेदारी भी बनती हैं, ताकि परिवार में दीप पर्व का उल्लास बना रहे।

दिवाली के त्योहार पर महिलाएँ जितने चाव से अपने घर-द्वार को सजाती-सँवारती हैं। उतने ही चाव से अपने सजने-सँवरने पर भी ध्यान देती है। आए दिन नित-नए बदलते आधुनिकता भरे फैशन के कारण सजने-सँवरने के सोच में भी काफी बदलाव आया है।

अब लोगों की सोच भी अब तेजी से बदल रही है। अब ज्यादा साजो-सामान की जगह सिंपल तरीके से सजने को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। यही सोच अब त्योहारों पर भी अपना असर दिखा रही है। यही वजह है कि दिवाली की खरीददारी में भी महिलाएँ प्राकृतिक चीजों की ज्यादा माँग कर रही हैं। महिलाओं के साथ-साथ बच्चों के लिए भी कपड़ों के नए और स्टाइलिश स्टॉक बाजार में उपलब्ध हैं। इसी अनुरूप दीपावली पर खास कपड़े और ज्वेलरी खरीदी जाती हैं।

दीपावली पर्व पर महिला और युवतियों का पार्लर जाकर सजना-सँवरना बहुत मायने रखता है। इसके लिए 8-10 दिन पूर्व ही महिलाएँ ब्यूटिपार्लर जाकर, वैक्सिंग, आइब्रो, हेयर सेटिंग, फेशियल और भी कुछ न कुछ नया करके दिवाली के जगमग जलते दीयों की रोशनी में अपनी खूबसूरती निखारकर अपने पतियों को रिजाने का काम करती है।

ND
दीपावली पर्व का असली मजा तो रात में ही होता है, इस अवसर पर गहरे रंगों के कपड़ों को ज्यादा तवज्जों दें। इसके साथ भारी लुक वाले ईयरिंग और मैंचिग ज्वेलरी पहन सकती हैं। जगमगाते ‍दीयों में गहरी ड्रेस और मेकअप से आपके आसपास का माहौल खूबसूर‍‍त हो जाएगा। इतना ही नहीं खूबसूरत कपड़ों और गहनों के साथ अपनी आँखों को आकर्षक मेक-अप से सजाएँ।

इस अवसर पर पहनावा भी खास मायने रखता है। जैसे युवतियों के लिए साड़ी पहनना बहुत मायने रखता हैं क्योंकि इस पहनावे से उनका लुक बहुत ही शानदार और लुभावना हो जाता है। कई युवतियाँ परंपरानुसार चूड़ीदार पर फैशनेबल कुर्त्ता भी पहन सकती हैं।

अगर आप जरी वर्क, एम्ब्रयाडरी, तारे-सितारे वाले लहँगा चोली पहनना चाहती हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि चोली पर ज्यादा भरा हुआ वर्क ना हो। लहँगे पर लंबी चोली हो तो बहुत ही अच्छा। जब कोई हेवी साड़ी पहनें तो ब्लाउज ऐसा हो जिसमें आप खुद को कम्फर्टेबल महसूस कर सकें।

कहते हैं चोली-दामन का हमेशा साथ होता है। अगर आप भी इस तरह से सजेंगी-सँवरेंगी तो दीपावली के त्योहार पर घर की जगमगाहट और आपकी खूबसूरती का साथ भी ऐसा ही होगा जैसे एक दीया और बाती का साथ होता है। जो रोशनी से पूरे घर, परिवार में उजियारा फैलाकर सुखी और समृद्ध बनाती है...।
Show comments

करवा चौथ 2024 : आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम

दशहरे के दिन यदि यह घटना घटे तो समझो होने वाला है शुभ

विजयादशमी 2024: इन 5 कारणों से मनाया जाता है दशहरा का पर्व

दशहरे पर धन, लक्ष्मी और समृद्धि के लिए आजमाएं ये 5 चमत्कारी वास्तु उपाय

Dussehra 2024: क्यों शुभ मना जाता है रावण दहन की लकड़ी का टोटका

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 13 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

13 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

13 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

नए सप्ताह में किसके चमकेंगे किस्मत के सितारे, जानें साप्ताहिक राशिफल (14 से 20 अक्टूबर)

अक्टूबर 2024 का कैलेंडर, जानें नए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त