दीपावली विशेष : 8 सरल महालक्ष्मी मंत्र

Webdunia
* ना कोई पूजा ना कोई तंत्र, पढ़ें यह 8 महालक्ष्मी मंत्र

FILE


दीपावली पर अगर आप विधि विधान से बड़ी पूजा करने में असमर्थ हैं लेकिन महालक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सिर्फ इन सरल महामंत्रों का जाप करें।

महालक्ष्मी मंत्र 1

ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये,
धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।

दिवाली के दिन प्रात:काल स्नानादि से निवृत्त होकर स्वच्छता से धूप देकर, दीप जलाकर 108 बार उपरोक्त मंत्र को एकाग्रचित्त होकर जपने से मनोवांछित कामना की पूर्ति होती है।

FILE


महालक्ष्मी मंत्र 2

ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:।

इस मंत्र की 11 माला दिवाली की सुबह शुद्ध भावना से दीप जलाकर और धूप देकर जपने से धन, सुख, शांति प्राप्त होती है।


FILE


महालक्ष्मी मंत्र 3

पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे
तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्।।

उपरोक्त मंत्र की दीपावली पर धूप, नेवैद्य के साथ दीप जलाकर प्रात: व रात को एक माला जपने से लक्ष्मी सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का वरदान देती हैं।


FILE


महालक्ष्मी मंत्र 4

ॐ आं ह्रीं क्रौं श्री श्रिये नम: ममा लक्ष्मी
नाश्य-नाश्य मामृणोत्तीर्ण कुरु-कुरु
सम्पदं वर्धय-वर्धय स्वाहा:।

एकाग्रचित होकर, दीप जलाकर, धूप करके उपरोक्त मंत्र कागज पर 108 बार लिखते हुए उच्चारण करने से दीपावली के एक माह में दरिद्रता दूर होकर सर्व सुख और लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।


FILE


महालक्ष्मी मंत्र 5

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:

उपरोक्त मंत्र की 11 माला दिवाली और फिर प्रति दिन जपने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।


FILE


महालक्ष्मी मंत्र 6

ॐ ह्रीं श्री क्ली नम:

इस मंत्र की दीपावली के दिन प्रात: सात माला जपने से हर कार्य से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।


FILE


महालक्ष्मी मंत्र 7

ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नम:।

उपरोक्त मंत्र की 11 माला जपने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।


FILE


महालक्ष्मी मंत्र 8

ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं अर्ह नम: महालक्ष्म्यै
धरणेंद्र पद्मावती सहिते हूं श्री नम:।

इस मंत्र की 11 माला जपने से प्रत्यक्ष लाभ होता है। लक्ष्मी का अभाव नहीं रहता है। यह चमत्कारी मंत्र अनुभूत है ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हरतालिका तीज का इतना महत्व क्यों है, जानिए क्यों माना जाता है सभी तीजों में विशेष व्रत

गणेश चतुर्थी 2025: बाजार से गजानन की मूर्ति खरीदने से पहले जानिए कैसी होनी चाहिए प्रतिमा

जैन धर्म में त्रिलोक तीज या रोटतीज पर्व कैसे और क्यों मनाते हैं?

2025 में ओणम कब है, जानें शुभ मुहूर्त, कथा, महत्व और इतिहास

कब से होंगे गणेश उत्सव प्रारंभ, क्या है गणपति स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त, मंगल प्रवेश

सभी देखें

धर्म संसार

Shukra Gochar 2025: शुक्र का कर्क राशि में गोचर, 4 राशियां हो जाएंगी मालामाल

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पूजा सामग्री और विधि

साप्ताहिक पंचांग 25 से 31 अगस्त, जानें नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: परिवार में प्रसन्नता और सौहार्द बढ़ेगा, 25 अगस्त का राशिफल (पढ़ें 12 राशियां)

25 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन