रंगोली सजाने के नियम

Webdunia
WD
1. मूल्यतः रंगोली छोटे-छोटे टुकड़ों में सजाई जाती थी परंतु अब कमरे के पूरे फर्श पर सजाई जाती है। यहाँ तक कि बड़े-बड़े होटलों के पूरे फ्लोर में क्लिष्ट व विस्तृत रूप में सजाई जाती है।
2. पूरी सामग्री को सजाने की जगह पर साथ में रखना चाहिए।
3. आजकल रंगोली सजाने में हल्के रंगों का भी इस्तेमाल होने लगा है।
4. इसके लिए कलाकार पहले हल्की कोटिंग करता है। फिर उस पर विभिन्न सामग्रियों का लेप लगाता है।
5. परंपरागत रूप से रंगोली मांगलिक अवसरों या त्योहारों के अवसर पर सजाई जाती थी, परंतु आजकल इसे सजाने के लिए अवसरों की तलाश होती रहती है। चाहे किसी चीज का लोकार्पण हो या होटलों के प्रचार-प्रसार की बात हो, रंगोली सजा दी जाती है।
6. इसके अतिरिक्त आजकल कलाकारों ने रंगोली प्रर्दशनी भी शुरू कर दी है। इनमें आधुनिकता और परंपरा का समावेश आसानी से लक्षित किया जा सकता है।
7. आजकल रंगोली के लिए कलाकारों ने पानी को भी माध्यम बना लिया है।
इसके लिए एक टब या टैंक में पानी को लेकर स्थिर व क्षैतिज (होरीजेंटल) क्षेत्र में पानी को डाल दिया जाता है। कोशिश यह की जाती है कि पानी को हवा या किसी अन्य तरह के संवेग से वास्ता न पड़े। इसके बाद चारकोल के पावडर को छिड़क दिया जाता है। इस पर कलाकार अन्य सामग्रियों के साथ रंगोली सजाते हैं। इस तरह की रंगोली भव्य नजर आती है।
8. रंगोली को झाडू या पैरों से नहीं हटाया जाता है बल्कि इन्हें पानी के फव्वारों या कीचड़ सने हाथों से हटाया जाता है।
9. रंगोली की डिजाइनें मूल्यतः प्रकृति से ली जाती हैं। इनमें तोते, हंस, आम, फूल-पत्ते आदि प्रमुख हैं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या महिलाओं को शिवलिंग छूना चाहिए?

सावन में रोजाना पूजा के लिए घर पर मिट्टी से शिवलिंग कैसे बनाएं? जानिए आसान विधि

सावन माह में पड़ेंगे 2 प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन का समय

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

क्या खंडित शिवलिंग की पूजा करना सही है?

सभी देखें

धर्म संसार

राजसी ठाठ बाट में निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी, दर्शन को उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Aaj Ka Rashifal: 21 जुलाई, सावन मास के दूसरे सोमवार का दैनिक राशिफल, आज कौन-सी राशि चढ़ेगी कामयाबी की सीढ़ी

21 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

21 जुलाई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

July 2025 Hindu Calendar : 21 से 27 जुलाई का साप्ताहिक पंचांग, जानें सप्ताह के 7 दिन के शुभ मुहूर्त