Dharma Sangrah

भाई दूज : इन मंगलमयी शुभ मुहूर्त में करें भाई को तिलक

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भैया दूज भी कहा जाता है। 21 अक्टूबर, शनिवार को भाई दूज पर्व है। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है।  भाई-बहन के प्रेम को बढ़ाने वाले इस पर्व के दिन बहनें अपने भाइयों को भोजन कराकर तिलक करती हैं और अपने भाई के कल्याण व दीर्घायु की प्रार्थना  करती हैं। भाई भी बहनों को आशीष देकर भेंट देते हैं। 
 
हिन्दी बहुलभाषी शहरों में इसे 'भाई दूज' के नाम से ही जाना जाता है जबकि महाराष्ट्र में इसे भाव-भीज, बंगाल में भाई-फोटा और नेपाल में भाई-टीका के  रूप में मनाया जाता है।
 
पौराणिक कथा के अनुसार यमराज इस दिन अपनी बहन यमुना के घर गए थे और उनकी बहन ने अपने भाई यमराज की पूजा करके उनके लिए मंगल  आनंद एवं समृद्धि के लिए कामना की। तभी से सारी बहनें इस दिन अपने भाइयों की रक्षा के लिए यह पूजा करती आई हैं। भाई दूज को 'यम द्वितीया'  के नाम से भी जाना जाता है।
 
भाई दूज की एक पौराणिक कथा यह भी है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण नरकासुर को मारने के बाद अपनी बहन सुभद्रा के पास गए थे। तब सुभद्रा ने  अपने भाई कृष्ण का पारंपरिक रूप से स्वागत किया और उनकी पूजा-आरती की।
 
पूजा विधान- इस दिन बहनें अपने भाई की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखती हैं। सुबह-सुबह स्नान-ध्यान करने के बाद पूजा की थाली सजाकर भाई  का तिलक करती हैं और उन्हें बुरी नजरों से बचाने के लिए उनकी आरती उतारती हैं। बदले में भाई भी बहनों के इस अटूट प्यार को देखकर उन्हें उपहार  देते हैं। 
 
वस्तुत: इस त्योहार का मुख्य उद्देश्य है भाई-बहन के मध्य सौमनस्य और सद्भावना का पावन प्रवाह अनवरत प्रवाहित रखना तथा एक-दूसरे के प्रति  निष्कपट प्रेम को प्रोत्साहित करना।
 
टीका लगाने का मुहूर्त-
 
शुभ चौघड़िया 7.53 से 8.59 तक।
लाभ का चौघड़िया 13.38 से 15.04 तक। 
अमृत का चौघड़िया 15.04 से 16.30 तक।
 
शाम का शुभ समय
 
लाभ का चौघड़िया 17.59 से 19.30 तक।
शुभ का चौघड़िया 21.04 से 22.38 तक। 
 
विजय मुहूर्त में टीका लगाना अतिशुभ रहता है। 11.59 से 12.23 तक इसमें चौघड़िया का विचार नहीं किया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

Phalgun Festivals List 2026 : हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह, फाल्गुन मास, जानिए इसका महत्व और व्रत त्योहारों की लिस्ट

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब रहेगा, भारत में सूतककाल का समय क्या है?

मकर राशि में त्रिग्रही योग से बने रुचक और आदित्य मंगल योग, 4 राशियों की किस्मत चमकाएंगे

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

सभी देखें

धर्म संसार

06 February Birthday: आपको 6 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 फरवरी 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

विजया एकादशी 2026: 13 फरवरी को रखा जाएगा व्रत, जानिए तिथि, महत्व और नियम

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में रहस्यमयी Chyren कौन है? जानिए पूरी सच्चाई

मंगल 2027 तक नरेंद्र मोदी को देगा मजबूती, इसके बाद इस नेता का होगा उदय

अगला लेख