दिवाली विशेष : रोजगार व व्यापार उन्नति के 6 उपाय

Webdunia
आचार्य डॉक्टर संजय 
हर प्रकार की समस्या के निवारण और कार्यों में सिद्धी प्राप्त करने के लिए दीपावली का त्योहार सबसे उपयुक्त और शुभ होता है। इस समय व्यापार, रोजगार और धन-धान्य में वृद्धि के लिए कई प्रकार के उपाय किए जा सकते हैं। जानिए रोजगार व व्यापार वृद्धि के लिए यह 6 विशेष उपाय -  

1  दीपावली पर महालक्ष्मी जी की पूजा के समय मां को एक इत्र की शीशी चढ़ाएं। उसमें से एक फुलेल लेकर मां को अर्पित करें। फिर पूजा के पश्चात् उसी शीशी में से थोड़ा इत्र स्वयं को लगा लें। इसके बाद रोजाना इसी इत्र में से थोड़ा-सा लगा कर कार्य स्थल पर जाएं तो रोजगार में वृद्धि होने लगती है।

2  श्री यंत्र, कुबेर यंत्र या दक्षिणावर्ती शंख घर के पूजनस्थल पर रखकर नित्य दर्शन व पूजा करें तो चमत्कारी परिणाम आते हैं। इससे रोजगार व व्यापार में उन्नति होती है और धन-संपदा बनी रहती है। 
 
3  दीपावली के दिन हल्दी की 11 गांठों को पीले कपड़े में रख कर 'ॐ वक्रतुण्डाय हुं’ मंत्र की 11 माला जाप कर तिजोरी में रख दिया जाए और रोजाना वहां दीया जलाया जाए तो व्यापार की उन्नति होने लगती है।

4  दीपावली की शाम को एक सुपारी व एक ही तांबे का सिक्का लेकर किसी पीपल के पेड़ के नीचे रख दें, रविवार को उसी पीपल के पेड़ का पत्ता लाकर कार्यस्थल पर गद्दी के नीचे रख देने से ग्राहक बने रहते हैं और धन आने लगता है। 
 
5  दीपावली के दिन अपने गल्ले के नीचे काली गुंजा के दाने डाल दें और निम्न मंत्र की 5 माला जाप करें तथा रोजाना महालक्ष्मी जी के सामने दीया जलाकर 'ॐ ऐं ह्रीं विजय वरदाय देवी ममः’ मंत्र का जाप करने से व्यवसाय में होने वाली हानि रूक जाती है। 

6  दीपावली की रात में चांदी की ढक्कन वाली डिबिया में नाग केसर व शहद भर कर अपनी तिजोरी या गल्ले में रख दें। अगली दिवाली तक ऐसे ही रहने दें। फिर दीपक जलाकर रोजाना श्री सूक्त का पाठ या विष्णु सहस्रनाम का जाप करें। तिजोरी सारे साल धन से भरी रहेगी।
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सावन मास के दौरान सपने में शिवजी या सांप दिखाई दे तो क्या होता है?

त्रिसंध्या क्या होती है, कैसे करते हैं इसे?

सावन सोमवार में भगवान शिवजी की 3 प्रकार से करें पूजा, फिर देखें चमत्कार

सूर्य का कर्क राशि में गोचर चमकाएगा इन 5 राशियों की किस्मत

सावन में सातमुखी रुद्राक्ष धारण करने से मिलते हैं चमत्कारी परिणाम, खुल जाएंगे धन और ऐश्वर्य के द्वार

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: क्या कहते हैं आज के सितारे, जानें 17 जुलाई 2025 का दैनिक राशिफल

17 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

17 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

18 जुलाई बुध कर्क राशि में वक्री गोचर, 4 राशियों को नौकरी और व्यापार में मिलेगा लाभ, करें उपाय

17 जुलाई से होगा सौर सावन माह प्रारंभ, किस राज्य में होगा श्रावण मास प्रारंभ जानिए