Biodata Maker

Diwali Date Muhurat 2024: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए प्रदोष काल और निशीथ काल मुहूर्त कब से कब तक रहेगा?

WD Feature Desk
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (15:36 IST)
Diwali Date Muhurat 2024: दिवाली पर लक्ष्मी माता की पूजा रात्रिकाल की अमावस्या को होती है। अमावस्या के दिन ही श्रीराम का अयोध्या में दीप जलाकर स्वागत किया गया था। 31 तारीख 2024 गुरुवार के दिन ही प्रदोषकाल की अमावस्या के साथ ही रात्रिकालिन अमावस्या रहेगी। इस मान से 31 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना उचित माना जा रहा है। आओ जानते हैं कब से कब तक रहेगा प्रदोष काल और रात्रि की पूजा के लिए निशीथ काल का क्या है समय।

1. प्रदोष काल मुहूर्त:- प्रदोष काल सूर्यास्त से 48 मिनट यानी दो घड़ियां तक का समय होता है। दिल्ली टाइम के अनुसार शाम 05:36 होगा सूर्यास्त। इस काल में भी लक्ष्मी पूजा कर सकते हैं। इसे आप गोधूली मुहूर्त मान लें।
 
2. लक्ष्मी पूजा रात्रि का शुभ मुहूर्त:- शाम 05:32 से 08:51 के बीच। इस काल में सभी गृहस्थ पूजा कर सकते हैं। इस काल में प्रदोष काल सहित अमृत और चर का चौघड़िया भी समाहित है। 
 
3. निशिथ काल मुहूर्त:- मध्यरात्रि 11:39 से 12:31 तक। इस काल में माता काली या माता लक्ष्मी की तांत्रिक पूजा होती है या वे लोग पूजा करते हैं जो किसी विशेष कार्य या प्रयोजन को सिद्ध करना चाहते हैं।
Diwali 2024
31 अक्टूबर 2024 दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त:-
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:49 से 05:41 तक।
प्रात: संध्या: प्रातः: 05:15 से 06:32 तक।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:42 से 12:27 तक।
विजयी मुहूर्त: दोपहर 01:55 से 02:39 तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:36 से 06:02 तक।
संध्या पूजा : शाम 05:36 से 06:54 तक।
अमृत काल : शाम 05:32 से 07:20 तक।
 
31 अक्टूबर 2024 दिवाली के दिन का चौघड़िया:-
लाभ : दोपहर 12:04 से 01:27 के बीच।
अमृत : दोपहर 01:27 से 02:50 के बीच।
शुभ : अपराह्न काल 04:13 से 05:36 के बीच।
अमृत : शाम 05:36 से 07:14 के बीच।
चर : रात्रि 07:14 से 08:51 के बीच।
लक्ष्मी पूजा की विधि:-

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Budh gochar 2025: बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 3 राशियों को संभलकर रहना होगा

Mangal gochar 2025: मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश, 3 राशियों के लिए है अशुभ संकेत

Kushmanda Jayanti: कूष्मांडा जयंती के दिन करें माता की खास पूजा, मिलेगा सुख संपत्ति का आशीर्वाद

Kartik Month 2025: कार्तिक मास में कीजिए तुलसी के महाउपाय, मिलेंगे चमत्कारी परिणाम बदल जाएगी किस्मत

October Horoscope 2025: अक्टूबर के अंतिम सप्ताह का राशिफल: जानें किन राशियों पर होगी धन की वर्षा, आएगा करियर में बड़ा उछाल!

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 अक्टूबर, 2025)

30 October Birthday: आपको 30 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अक्टूबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Nanak Jayanti: 2025 में गुरुपर्व कब है?

Amla Navami Bhog: आंवला नवमी पर लक्ष्मी नारायण के पूजन में शामिल करें ये सात्विक व्यंजन, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

अगला लेख