Hanuman Chalisa

महालक्ष्मी पूजन में रखें 5 बातों का ध्यान

Webdunia
दीपावली हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दि‍न विशेष रूप से महालक्ष्मी का पूजन अर्चन किया जाता है, जो विधि-विधान के अनुसार होता है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए कुछ बातों का ध्यान रखकर मां की आराधना करने से आपके घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि‍ बनी रहती है। इस बार दिवाली पर जब करें मां लक्ष्मी का पूजन, तो ध्यान रखें इन 5 बातों का -  

 
1  दीपावली के दिन महालक्ष्मी के साकार रूप का पूजन करने का विधान है। इस दि‍न अकेले महालक्ष्मी का पूजन नहीं किया जाना चाहिए। उनके साथ गणेशजी और मां सरस्वती कर पूजन भी होना चाहिए होना चाहिए।इसके अलावा मां लक्ष्मी का चित्र भगवान विष्णुजी के साथ भी हो सकता है।

2  दीपावली वाले दिन नृसिंहजी के या वराह देवता के साथ लक्ष्मीजी का पूजन करना चाहिए। नृसिंह भगवान विष्णु का ही रूप हैं, इसलिए जोड़े से पूजन करना हमेशा श्रेष्ठ रहता है। अगर मां लक्ष्मी का अकेले पूजन कर रहे हैं तो दो हाथियों के बीच विराजित मां लक्ष्मी का चित्र लेकर आएं।
 
 दुकान में खड़ी लक्ष्मीजी का तथा घर में बैठी हुईं लक्ष्मीजी का पूजन करना चाहिए। लक्ष्मीजी का चित्र या विग्रह ऐसा होना चाहिए जिसमें मां के पैर किसी भी स्थान में नहीं दिखाई देते हों।

  मां लक्ष्मी के पैर को कमलपुष्प में या आभूषण में दबा होना चाहिए। पूजन करते समय देवी का मुंह पश्चिम में तथा भक्त का मुंह पूर्व में की स्थिति श्रेष्ठतम है। देवी की स्थापना पूर्व-उत्तर कोने में यानि ईशान कोण में पूर्व की दीवार पर या उत्तर की दीवार पर, भवन-क्षेत्र, कार्यालय के मध्य स्थान पर करना चाहिए। 
 
 देवी को लाल, गुलाबी, सिंदूर रेशमी कपड़े पर भू-स्तर से ऊपर स्थापित करना चाहिए। जिस कागज पर देवी का चित्र हो उसका आकार आयताकार श्रेष्ठतम चौकोर अच्छा माना गया है। देवी का चित्र आभूषण सहित होना चाहिए।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ब्राह्मणों का ब्राह्मणत्व उनके नित्य कर्म में है: तीन दिवसीय संस्कार शाला संपन्न

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे