Hanuman Chalisa

मस्जिद में साईं बाबा क्यों जलाते थे दीपावली का दीया?

Webdunia
गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 (16:45 IST)
साईं बाबा एक मस्जिद में रहते थे जो पहले खंडहर थी लेकिन बाद में भक्तों ने उसको ठीक ठाक कर दी थी। मस्जिद के पास ही और भी कई स्थान था जहां बाबा विहार करते, विश्राम करते और उपदेश देते थे। साईं बाबा के शिरडी में आने के बाद से शिरडी और आस-पास के मुसलमान हिन्दुओं के साथ दीपावली का त्योहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाने लगे थे। उसी तरह ईद भी मनाई जाती थी।
संध्या के समय साई बाबा गांव में जाकर दुकानदारों से भिक्षा में तेल मांगते और मस्जिद में दिया जलाया करते थे। एक दिन एन दिवाली के वक्त जब बाबा दुकानदारों से तेल मांगने गए तो उन्होंने तेल देने से मना कर दिया। गांव के प्रत्येक दुकानदार ने बाबा को यह कहते हुए तेल देने से इनकार कर दिया कि आज तो उसके पास अपने घर में जलाने के लिए भी तेल की एक बूंद भी नहीं है।
 
सभी दुकानदारों ने आपस में यह निश्चित किया था की वह बाबा को भिक्षा में तेल न दें कर अपना महत्व बताएं। अहंकार से भरे इन दुकानदारों ने सोचा कि देखते हैं कि बाबा आज किस प्रकार मस्जिद में दिए जलाते हैं?
 
अत: बाबा को खाली हाथ ही मस्जिद में लौटना पड़ा। साईं बाबा के मस्जिद खाली हाथ लौटने पर उनके शिष्य निराश हो गए। भक्तों की निराशा को समझकार बाबा ने मस्जिद के अंदर बने कुएं में से एक घड़ा पानी भरकर खींचा। बाबा ने उस घड़े में अपने डिब्बे में बचे हुए तेल की कुछ बूंदे डाल दी। बाबा इस डिब्बे में भिक्षा में तेल लाते थे। भक्त चुपचाप खड़े उनको यह सब करते देखते रहे। 
 
बाद में बाबा ने उस घड़े का पानी दियों में भर दिया। फिर रूई की बत्तियां बनाकर उन दीयों में डाल दीं और फिर बत्तियां जला दीं। सारे दिये जगमग कर जल उठे। यह देखकर शिष्यों और भक्तों की हैरानी का ठिकाना न रहा। इस चमत्कार को शिरडी वालों ने अपनी आंखों से देखा। इसी कारण साई भक्त दिवाली के दिन भगवान का पूजन कर उनकी आरती करते आ रहे हैं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख