दिवाली पर लक्ष्मी नहीं, होती है इन राज्यों में माता कालिका की पूजा

Webdunia
बुधवार, 3 नवंबर 2021 (14:08 IST)
Diwali 2021: यूं तो दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा ( Lakshmi Puja ) का प्रचलन है परंतु भारत के कुछ राज्यों में कार्तिक मास की अमास्या अर्थात दीपावली पर माता कालिका ( Kali Puja ) की विशेष रूप से होती है पूजा। आओ जाननते हैं कौन कौनसे राज्यों में होती है काली पूजा।
 
ALSO READ: इस दिवाली सूर्य की तरह चमकेगा 6 राशियों का भाग्य
1. पश्चिम बंगाल में दिवाली पर देवी काली की पूजा का ज्यादा महत्व है। दिवाली की मध्यरात्रि में लोग महाकाली की पूजा-अर्चना करते हैं। पश्‍चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा दशहरे के 6 दिन बाद की जाती है जबकि दिवाली के दिन काली पूजा की जाती है। नरक चतुर्दशी पर ऐसी धार्मिक धारणा है कि सुबह जल्दी तेल से स्नान कर देवी काली की पूजा करते हैं और उन्हें कुमकुम लगाते हैं।
 
2. ओडिशा में पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन महानिशा और काली पूजा, तीसरे दिन लक्ष्मी पूजा, चौथे दिन गोवर्धन और अन्नकूट पूजा और 5वें दिन भाईदूज मनाया जाता है। यहां आद्य काली पूजा का खासा महत्व है।
ALSO READ: धनतेरस 2021: 12 राशियों के 12 उपाय, धन की करेंगे झमाझम बरसात
3. बिहार और झारखंड में दिवाली के मौके पर होली जैसा माहौल हो जाता है। यहां बहुत धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया जाता है। यहां पारंपरिक गीत, नृत्य और पूजा का प्रचलन है। अधिकतर क्षेत्रों में काली पूजा का महत्व है। लोग खूब एक-दूसरे से गले मिलते हैं, मिठाइयां बांटते हैं, पटाखे छोड़ते हैं। धनतेरस के दिन यहां बाजार सज जाते हैं।
 
4. इसी तरह दीपावली के दिन असम, मणिपुर, नगालैंड, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल, सिक्किम और मिजोरम उत्तर-पूर्वी राज्यों में काली पूजा का खासा महत्व है। दीपावली की मध्य रात्रि तंत्र साधना के लिए सबसे उपर्युक्त मानी जाती है इसलिए तंत्र को मानने वाले इस दिन कई तरह की साधनाएं करते हैं। हालांकि इस दिन दीप जलाना, पारंपरिक व्यंजन बनाना, मिठाइयां खाना और पटाखे छोड़ने का प्रचलन भी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

केतु मचाएगा देश और दुनिया में तबाही, 18 माह संभलकर रहना होगा

बाबा वेंगा की साइलेंट किलर वाली भविष्यवाणी हुई सच! जानिए कैसा रहेगा वर्ष 2025

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

2025 में कब मनाई जाएगी अपरा एकादशी, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सभी देखें

धर्म संसार

21 मई 2025 : आपका जन्मदिन

21 मई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

क्या राहु और केतु के कारण फिर से लौटेगा महामारी का तांडव काल?

Guru Gochar 2025 : अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों के लिए शुरू हुआ सबसे खराब समय

वट सावित्री व्रत 2025 के नियम, जानिए क्या करें और क्या नहीं

अगला लेख