Festival Posters

दिवाली से पहले पढ़ें यह विशेष जानकारी, श्रीयंत्र मां लक्ष्मी का स्वरूप नहीं है बल्कि....

पं. हेमन्त रिछारिया
श्रीयंत्र  का नाम सुनते ही मस्तिष्क में मां लक्ष्मी का विग्रह उभरने लगता है लेकिन आप यह जानकर आश्चर्यचकित होंगे कि श्रीयंत्र का मां लक्ष्मी से कोई संबंध नहीं है। वास्तविक रूप में श्रीयंत्र दस महाविद्याओं में से एक मां त्रिपुरसुन्दरी का यंत्र है। जिस प्रकार मां लक्ष्मी धन की अधिष्ठात्री देवी है उसी प्रकार मां त्रिपुरसुन्दरी जिन्हें ललिता देवी भी कहा जाता है, ऐश्वर्य की अधिष्ठात्री देवी है। 
 
वर्तमान समय में धन को ऐश्वर्य का पर्याय मान लिया गया है किन्तु ऐसा कतई नहीं है। सही मायनों में धन ऐश्वर्य का एक अंग मात्र है। ऐश्वर्य में धन, रूप, बुद्धि, प्रतिष्ठा, आरोग्य, सभी कुछ समाहित होता है। अत: आप केवल धन पाना चाहते हैं तो मां लक्ष्मी की आराधना करें किन्तु यदि आप ऐश्वर्य पाना चाहते हैं तो आपके लिए मां त्रिपुरसुन्दरी की आराधना करना श्रेयस्कर रहेगा। श्रीयंत्र इन्हीं मां त्रिपुरसुन्दरी का प्रतिनिधि यंत्र है। मां त्रिपुरसुन्दरी की आराधना के लिए श्रीयंत्र की स्थापना एवं ललितासहस्त्रनाम का पाठ करना लाभदायक रहता है।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Vivah Panchami upaay : विवाह पंचमी पर किए जाने वाले 5 मुख्य उपाय

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Margashirsha Month 2025: आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मार्गशीर्ष माह में करें ये 6 उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

गीता जयंती पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानें और जीते लाखों के इनाम

Margashirsha Amavasya: मार्गशीर्ष अमावस्या कब है, 19 या 20 नवंबर? जानें शुभ मुहूर्त

Gita jayanti 2025: इस वर्ष 2025 में कब है गीता जयंती?

अगला लेख