कैसे पूजें लक्ष्मी कि खूब बरसे लक्ष्मी

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
WD
भगवान विष्णु की पत्नी और धन की देवी लक्ष्मी का पूजन कार्तिक अमावस्या को संपूर्ण भारतवर्ष में सभी वर्गों द्वारा समान रूप से किया जाता है। पूर्व ईशान कोण में वेदी बनाकर उस पर लाल कपड़ा बिछा दिया जाता है।

इस पर लक्ष्मीजी की सुंदर प्रतिमा और ईशान में श्रीयंत्र विराजित करें। इसके बाद चावल-गेहूँ की नौ-नौ ढेरी बनाकर नवग्रहों के समान सजाएँ। शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित कर 1 या 5 खुशबूदार अगरबत्ती जलाएँ। इत्र आदि का सुगंधित द्रव्य के बाद गंध पुष्पादि से नैवेद्य चढ़ाकर यह मंत्र बोलें-
गुरुर्बह्मा गुरु र्विष्णु गुरु र्देवो महेश्वर:।
गुरु साक्षात्परब्रह्मं तस्मै श्री गुरुवे नम:।।

इसके बाद निम्न मंत्र का जाप करें-
ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।

इसके बाद आसन के नीचे कुछ मुद्रा रखकर उसके ऊपर सुखासन (पालथी मारकर बैठे) में बैठकर सिर पर रुमाल या टोपी लगाकर शुद्ध चित्त मन से इस मंत्र का जितना भी बन पड़े जाप करना चाहिए-

ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये।
प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्री महालक्ष्मै नम:।।

महानिशिथ काल में लक्ष्मीजी का जाप करने से लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं। यह समय मध्य रात्रि 12.11 से 1.46 तक है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अमरनाथ गुफा में कैसे बनकर निश्‍चित समय में गायब हो जाता है शिवलिंग

वरुथिनी एकादशी 2025: जानें इस व्रत की 10 महत्वपूर्ण बातें...

पूर्णिमा वाला वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

चार धाम यात्रा में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में सबसे पहले कहां जाएं, जानिए यात्रा का रूट

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 पर जाने के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

सभी देखें

धर्म संसार

युद्ध के बारे में क्या कहती है महाभारत, जानिए 10 खास सबक

पहलगाम का वह मंदिर जहां माता पार्वती ने श्री गणेश को बनाया था द्वारपाल, जानिए कौन सा है ये मंदिर

25 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

25 अप्रैल 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अप्रैल में जन्में बच्चों में होती है ये खासियत, जानिए कैसे होते हैं दूसरों से अलग