धनतेरस : धनवंतरी से मांगे आरोग्य का वरदान

इन मंत्रों से प्रसन्न होते हैं भगवान धनवंतरी

Webdunia
* कैसे प्रसन्न करें देवताओं के वैद्य धनवंतरी को

FILE
Dhanteras 2013 India

हिन्दू धर्म में धनवंतरी देवताओं के वैद्य माने गए हैं। धनवंतरी महान चिकित्सक थे। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनवंतरी भगवान विष्णु के अवतार समझे गए हैं। समुद्र मंथन के दौरान धनवंतरी का पृथ्वी लोक में अवतरण हुआ था।

शरद पूर्णिमा को चंद्रमा, कार्तिक द्वादशी को कामधेनु गाय, त्रयोदशी को धन्वंतरी, चतुर्दशी को काली माता और अमावस्या को भगवती लक्ष्मी जी का सागर से प्रादुर्भाव हुआ था। इसीलिए दीपावली के दो दिन पूर्व धनतेरस को भगवान धनवंतरी का जन्म धनतेरस के रूप में मनाया जाता है।

भगवाण धनवंतरी को प्रसन्न करने का अत्यंत सरल मंत्र है:

ॐ धन्वंतरये नमः॥

अगले पेज पर पढ़ें: धनवंतरी देव का पौराणिक मंत्र

FILE


ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः ॥

अर्थात् परम भगवन को, जिन्हें सुदर्शन वासुदेव धनवंतरी कहते हैं, जो अमृत कलश लिए हैं, सर्व भयनाशक हैं, सर्व रोग नाश करते हैं, तीनों लोकों के स्वामी हैं और उनका निर्वाह करने वाले हैं; उन विष्णु स्वरूप धनवंतरी को सादर नमन है।

अगले पेज पर पढ़ें : पवित्र धनवंतरी स्तो‍त्र


FILE


पवित्र धनवंतरी स्तो‍त्र :

ॐ शंखं चक्रं जलौकां दधदमृतघटं चारुदोर्भिश्चतुर्मिः।
सूक्ष्मस्वच्छातिहृद्यांशुक परिविलसन्मौलिमंभोजनेत्रम॥
कालाम्भोदोज्ज्वलांगं कटितटविलसच्चारूपीतांबराढ्यम।
वन्दे धन्वंतरिं तं निखिलगदवनप्रौढदावाग्निलीलम ॥

( समाप्त)

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वास्तु के अनुसार कैसे घर की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलें?

हनुमान जी के पान के बीड़े में क्या क्या होता है, क्यों करते हैं बीड़ा अर्पित?

मीन राशि में 5 ग्रहों के योग से 5 राशियों को होगा फायदा

महावीर जयंती 2025 शुभकामनाएं: अपने प्रियजनों को भेजें ये सुंदर और प्रेरणादायक विशेज

मंगल के राशि परिवर्तन से क्या होगा देश और दुनिया का हाल

सभी देखें

धर्म संसार

09 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

मंगल दोष से मुक्ति के लिए हनुमानजी की पूजा करें या मंगलदेव की?

09 अप्रैल 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

महावीर स्वामी और गौतम बुद्ध में थीं ये 10 समानताएं

महावीर जयंती पर जानिए उनकी अद्भुत शिक्षाएं